Muzaffarpur News
Advertisements

तीन अपराधी बैंक में घुसे और 14 लाख की रकम को लेकर चंपत हो गए.

Muzaffarpur 19 September : आईसीआईसीआई बैंक मुजफ्फरपुर से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट
मुजफ्फरपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने घुसकर 14 लाख लूट लिया. तीन अपराधी बैंक में घुसे और 14 लाख की रकम को लेकर चंपत हो गए. बैंक की शेफ नहीं खुल सका इसलिए कुछ और रकम जाने से बच गए.


मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित आईसीआईसीआई बैंक में आज दिनदहाड़े बदमाश घुसे और सब को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर 14 लाख रुपए लूटकर भागने में सफल हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे लूट की वारदात में कैश काउंटर पर रखे पैसे ही लूटे गए हैं. बैंक के शेफ में रखे गए रूपये बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार 13.92लाख की लूट हुई है. एक दिन पहले ही कोड़ा गिरोह के तीन अपराधी पकड़े गए हैं जो और त्योहारों के समय में छिनतई करने के लिए शहर में आ जाते हैं हर वर्ष की भांति.


मुजफ्फरपुर में पिछले 1 महीने से बैंक से रुपए लूट की कई घटनाएं हो चुकी है. बैंक से लेकर आपके घर तक पीछा की जाती है और आपके पैसे आपके घर जाने के पहले तक लूटे जाने की आशंका बनी रहती है. इसके बाद भी बैंकों की सुरक्षा पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. बैंकों को 1-2 गार्ड के सहारे, वह भी बिना हथियार के छोड़ दिया जाता है.

Advertisements

आईसीआईसीआई ब्रांच में भी बताया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड के पास कोई हथियार नहीं थे. तीन अपराधी ब्रांच में घुसे और सभी को हथियार के बल पर अपने कब्जे में कर सभी ग्राहको को एक तरफ हाथ ऊपर करके खड़े होने को कहा और आनन-फानन में कैश काउंटर से १४ लाख लेकर भागने में सफल हो गए. लूट की घटना के बाद नाकेबंदी की गई है. पुलिस के हाथ कुछ अभी तक नहीं लगी है छानबीन जारी है.

#Crimenews #icicibank #Muzaffarpur #crime #bankloot

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.