Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 September : दो दिनों की बरसात और विश्वकर्मा पूजा के बाद सोमवार और मंगलवार को भी मुजफ्फरपुर के सभी चौक जाम से हलकान हुए. दूसरी तरफ नगर निगम नगर निकाय चुनाव की भी गहमागहमी और पहले दौर के नामांकन की अंतिम दिन होने के कारण पूरे मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश करने वाले सड़कों पर जाम का नजारा था. शहर का हर चौराहा जाम से हलकान रहा. ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त नजर आई.

Kalambagh on Tuesday Evening at 6PM

जाम की ऐसी स्थिति की है देर शाम भी जुराण छपरा इलाका और कचहरी समाहरणालय परिसर के आसपास के इलाके में जाम था. कलमबाग चौक एक किलोमीटर आगे और पीछे जाम था. अघोरिअ चौक पर हमेशा की तरह जाम रहा. अस्पताल रोड से लेकर कंपनी बाग तक का और समाहरणालय इलाका बुरी तरह से हांफ रहा था ट्रेफिक की स्वास्थ्य व्यवस्था से.

मुजफ्फरपुर में एक तरफ स्मार्ट सिटी के नाम पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही हैं दूसरी तरफ ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होते जा रही है.

Advertisements
Aghoria Bazar Hajipur Road at 11.45 AM

इसी बीच बिहार सरकार ने एक योजना बनाई है की प्रमुख शहरों की सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी और सक्रिय सड़कों पर फ्लाईओवर बनेगा. इस तरह की योजनाएं बनती है पर कब बनेगी. समस्या का निदान अभी चाहिए.

मुजफ्फरपुर में जाम के साथ-साथ से बरसात के बाद लगभग सभी इलाकों में बजबजाती स्तिथि है. गंदे नालों के पानी सड़कों पर जमे हैं और जल बहाव नहीं हो पा रहा है क्योंकि बेतरतीब निर्माण से नालों से पानी नहीं निकल पा रहा है.

#muzaffarpur #muzaffarpurtraffic #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.