www.goltoo.in

Prayagraj Delhi Indigo Flight में सुरक्षा में बड़ी चूक, कांटा चम्मच लेकर चढ़ा होटल मालिक

September 20, 2022 | by Goltoo

IMG-20220717-WA0037

Prayagraj 20 September : प्रयागराज-दिल्ली इंडिगो विमान में सुरक्षा में बड़ी चूक है. प्रयागराज से दिल्ली जा रही विमान लौटी प्रयागराज से दिल्ली जा रही इंडिगो विमान में एक होटल के मालिक ने खाना खाने में उपयोग होने वाला कांटा चम्मच लेकर विमान में सवार हो गया. विमान में इस बात की जानकारी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई .सभी आश्चर्यचकित हो गए. प्रयागराज से विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनटों के बाद इसकी जानकारी मिली विमान को सुरक्षा कारणों से वापस प्रयाग राज लैंड की. यात्रियों की फिर से जाँच हुई .

symbolic image of lounge in airport


प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित रविसा होटल के मालिक घर का खाना के साथ-साथ का कांटा चम्मच भी लेकर विमान में चढ़ गए थे. सभी जानते हैं कि विमान में बाहर से खाना लेकर आना प्रतिबंधित है साथ ही कांटा चम्मच या नुकीले चीज तो बिल्कुल प्रतिबंधित हैं. इस घटना के बाद एयरलाइन कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए.

Symbolic image of Indigo Flight

विमान को दोबारा प्रयागराज में वापस से लैंड करनी पड़ी. दिल्ली के रास्ते से लौटकर प्रयागराज में वापस लैंड की और सुरक्षा जांच हुई. एयरलाइंस की गाइडलाइन है 3 इंच से अधिक लंबी नुकीली मेटल का कोई भी सामान यात्रा में यात्री के पास नहीं होना चाहिए.


प्रयागराज एयरपोर्ट पर स्थित एक्सरे मशीन से कांटा चम्मच पास कर जाना एक बड़ी लापरवाही है.सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दूसरी तरफ एक व्यक्ति की लापरवाही की वजह से समय के साथ साथ ईंधन भी बेकार गया.

#prayagrajairport #indigoflight #securitylapse

RELATED POSTS

View all

view all