Muzaffarpur News

Durga Puja Muzaffarpur मौसम का प्रभाव फीका रहा

Advertisements

Muzaffarpur 5 October : पूरे बिहार में झमाझम बारिश हो रही है दुर्गा पूजा के मौके पर. सोमवार की रात से ही पटना वैशाली जमुई सारण भागलपुर जिलों में बरसात हो रही है. बारिश में दुर्गा पूजा के माहौल में खलल डाल दिया है. पंडालों के आसपास पानी भर गए हैं और सजावट पर भी असर पड़ा है.

Aghoria Bazar
Kalambagh Chowk

मेले में छोटे-मोटे दुकानदार दुकान लगाने वालों में मायूसी छा गई है. कोरोना के बाद इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है पर बरसात के कारण पंडालों सजावट और छोटे दुकानदारों पर बुरा असर डाला है. मुजफ्फरपुर में कुछ जगह तो पंडाल भी टूट गए हैं.

Ramdayalu Nagar
Kalambagh Chowk


हालाँकि शाम रुक रुक कर हो रही फुहार में भी श्रद्धालु निकल पड़े माता के दर्शन के लिए. सड़कों पर लोगों का जत्था देखने को मिला. मुजफ्फरपुर की दुर्गा पूजा में भव्य पंडाल बनाये जाते हैं.

Maripur

इस वर्ष के आकर्षणों में रामदयालु नगर का भारत माता पंडाल, भारतीय सेना का विमान, सरैयागंज टावर पर तिरंगे से सजा इलाका देखभक्ति से ओतप्रोत रहै. पंकज मार्किट में इंडिया गेट की प्रतिमूर्ति के आकार ने सबको अपनी और आकर्षित किया.

Lenin, Speaker and Aghoria Chowk

हरी सभा परिसर में भी परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना हुई. दुर्गा मंदिर गोला रोड की सजावट,अघोरिया बाजार की के पंडाल और मूर्ति (चतुर्भुज पंडित,मूर्तिकार), कल्याणी चौक पर शिवलिंग, संतोषी माता मंदिर और इमलीचट्टी का चलंत राक्षस वध कार्यक्रम देखने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौसम का प्रभाव फीका रहा.

#durgapuja #durgapujamuzaffarpur #durgapujaofbihar #durgapuja2022

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.