बिहार राज्य ( ओपन और महिला वर्ग) शतरंज प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन समारोह
October 13, 2022 | by Goltoo
Muzaffarpur 13 October : गुरुवार दिनांक 13 अक्टूबर 2022 को स्व0 अमितोष कुमार शाही मेमोरियल बिहार राज्य सिनिअर्स ( ओपन और महिला वर्ग) शतरंज प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम स्थानीय रामदयालु स्थित “चंद्रविला फर्म हाउस” के सभागार मे हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री आशुतोष कुमार शाही, श्री मनोज वत्स, सिनेटर, बिहार विश्वविद्यालय,डॉक्टर, विमोहन कुमार, अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ, श्री गणवंत कुमार मल्लिक, पूर्व अध्यक्ष, MDCA, राजेश कुमार शाही एवं रवि वर्मा, संरक्षक, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ उपस्थित रहे।





सभी अतिथिगण ने बारी-बारी से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया उसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री आशुतोष कुमार शाही एवं डाक्टर विमोहन कुमार ने नन्ही खिलाड़ी अंकिता राज के साथ शतरंज का चाल चल कर किए जोकि हाल मे संपन्न अंडर 7 राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप मे 5 वां स्थान प्राप्त कि थी।




संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विमोहन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर मे आगे भी इसी प्रकार स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन किया जाएगा ताकि स्थानीय बच्चों को निरंतर खेलों में अपनी भागीदारी बनाए रखने और खेल के स्तर मे सुधार करने का मौका और लाभ प्राप्त हो साथ ही इस प्रकार के आयोजन मे सहयोग के लिए श्री अंजनी ओझा (पूर्व खिलाडी) को विशेष रूप से धन्यवाद दिए।



दूसरी तरफ, श्री गणवंत कुमार मल्लिक ने आयोजन को काफी सराहा तथा इस स्तरीय आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया, तत्पश्चात मुजफ्फरपुर जिला अन्य अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना की एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिटर, नंद किशोर श्रीवास्तव, पटना तथा आर्बिटर, इकबाल आलम, पटना रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा किया गया, प्रतियोगिता स्थल एवं आवासन के व्यवस्थापक हिमांशु कुमार रहे।







मंच संचालन डॉक्टर रवि शंकर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन गुडू शाही, आयोजन सचिव के द्वारा किया गया। इसके अलावा आयोजन में मुख्य रूप से अजय कुमार, अभिजीत कुमार, उमाकांत सिंह, शंभू कुमार सिंह, अमरेश कुमार एवं संघ के अन्य सदस्य ने प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान किया।












#chess #Biharchess #muzaffarpurchess

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all