www.goltoo.in

Bihar Youth Basketball के लिए Muzaffarpur बास्केटबॉल टीम चयनित

June 1, 2024 | by Goltoo

basketball

Muzaffarpur 1 June : दिनांक 13 से 16 जून तक भागलपुर में आयोजित होने वाली Bihar Youth Basketball चैंपियनशिप के लिए आज दिनांक 01/06/2024 को मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में जी०डी०मदर इंटरनेशनल स्कूल में जिला यूथ बास्केटबॉल टीम का चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।चयन प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यालयों के 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Bihar Youth Basketball

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल 20 बालक और बालिकाओ का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया।

Bihar Youth Basketball Muzaffarpur Team
Bihar Youth Basketball Muzaffarpur Team


खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: बालक वर्ग में –
शुभम सौरभ,आदित्य कुमार पांडे, मंडला चरण भार्गव, शिवांशु कुमार सिंह,ऋषभ राज,सौरव सिंह,देव कुमार,अंशु गुप्ता, अनमोल, सम्मान,आयुष शर्मा, आयुष कुमार सिंह,नितिन भारद्वाज,शिवम राज,हर्षित गर्ग, नितिन , श्रीयंशु,दिव्यांशु,केशव राज,और राम का चयन किया गया है ।वहीं बालिका वर्ग में सुदीप्ति,जिज्ञासा,सृष्टि राज, अदिति केजरीवाल,रिद्धिमा साक्षी पोद्दार,प्रेरणा,अनन्या,पूर्वी,श्रेया कुणाल,तान्या चौधरी,अरूणिका कुमारी,आयुषी राज,प्रीतिका, दर्पण सरार्फ,अपेक्षा,आंसू प्रिया, मायरा,श्रेयसी गुप्ता,अशोक सुंदरी का चयन किया गया है

Bihar Youth Basketball
Bihar Youth Basketball


चयन शिविर जी०डी०मदर इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 3 जून से 8 जून तक भागलपुर के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अभिषेक कुमार के द्वारा दिया जाएगा।


इस अवसर पर जिला मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि, जी०डी० मदर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार,पेफी बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य,वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार, बास्केटबॉल के प्रशिक्षक रणप्रताप जयसवाल, बिहार टारगेट बॉल संघ के सचिव दिलमोहन झा,पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्पना सिंह, मुजफ्फरपुर रोलड़ स्केटिंग के कोच राहुल चौरसिया मौजूद रहे।इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को जिला संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने शुभकामनाएं दी।

RELATED POSTS

View all

view all