Sports
Advertisements

MDCA League Muzaffarpur 4 April : Muzaffarpur Cricket League में मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज भारती क्लब ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी को 135 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

  • अंकित सिंह का धमाकेदार शतक,बनाए 171 रन।
  • सीनियर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब की शानदार जीत
Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League-अंकित सिंह का धमाकेदार शतक,बनाए 171 रन


आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में भारती क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 339 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

अंकित सिंह का धमाकेदार शतक,बनाए 171 रन। https://www.facebook.com/reel/3502647756724119

Advertisements

Bharti Club Batting

सलामी बल्लेबाज अंकित सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाज करते हुए 98 गेंद में ही 171 रन बना डाले। 171 रनो की पारी में उन्होंने 13 गगनचुंबी छक्के एवम 14 आकर्षक चौके लगाए।अंकित के अलावे भारती क्लब के कुणाल किशोर ने भी 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के एवम 3 चौके की मदद से 43 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। वही आदित्य ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके एवम 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। प्रकाश ने नाबाद 23,चंदन ने नाबाद 10 और विकाश रंजन ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

BSTC Bowling


गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदर्श ने 2 एवम आदित्य ने 3 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

BSTC Batting


जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।
बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से एस जे ने शानदार 72 रन बनाए वही प्रिंस ने 63 एवम आदर्श ने 13 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

Bharti Club Bowling


गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से कैफ ने 2 विकेट,चिरंजीवी ने 2 विकेट,राहुल किशोर ने एक,चंदन ने एक,कुणाल किशोर ने एक एवम आदित्य ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

muzaffarpur cricket league ankit century
Muzaffarpur cricket league Ankit century


आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के अंकित सिंह को दिया गया।

#cricket #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.