www.goltoo.in

4th National Aainball Championship in Muzaffarpur Bihar from 16th October

October 15, 2022 | by Goltoo

aainball1

Muzaffarpur 15 October : मुजफ्फरपुर में चतुर्थ राष्ट्रीय आईंनबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. मुजफ्फरपुर जिले की बरुआरी में, आईंनबॉल एसोसिएशन बिहार के तत्वावधान में चौथा राष्ट्रीय आईंनबॉल चैंपियनशिप खेला जाएगा. 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होगा यह चैंपियनशिप. इस चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे.

चैंपियनशिप का उद्घाटन देवेश चंद्र ठाकुर सभापति बिहार विधान सभा के साथ समीर महासेठ उद्योग मंत्री बिहार सरकार. अजय निषाद सांसद मुजफ्फरपुर. वीणा देवी सांसद वैशाली, दिनेश सिंह एमएलसी मुजफ्फरपुर, अशोक यादव सांसद मधुबनी, अरुण सिंह विधायक बरुराज, राजू सिंह विधायक साहिबगंज, डॉ मुरारी मोहन झा विधायक केवटी , अशोक चौधरी विधायक पारु , रामसूरत राय विधायक औराई, संजय सिंह विधायक लालगंज आदि उपस्थित रहेंगे.

चौथे राष्ट्रीय आय बॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रॉफी का अनावरण भी हो चुका है और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. आईंनबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में 16 अक्टूबर से इसका आयोजन श्री राम नंदन युवक परिषद क्रीड़ा स्थल, बरुआरी जो मुजफ्फरपुर जिले में, मुजफ्फरपुर और दरभंगा हाईवे पर (40वें किलोमीटर) स्थित है.

#aainball #nationalaainball #Biharaainball

RELATED POSTS

View all

view all