Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 October : आज एल एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय, बी. आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी डा पंकज कुमार,शोध प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक और पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डा राजेश्वर कुमार,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गौरव त्रिवेदी और अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा ललित किशोर ने एल एस कॉलेज में ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता के पोस्टर का लोकार्पण किया।

ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता में एल एस कॉलेज की रहेगी महत्वपूर्ण भागीदारी: प्रो ओमप्रकाश राय

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से संबद्ध कई संस्थानों के द्वारा इस वर्ष आगामी 17 से 19नवंबर तक नई दिल्ली में ज्ञानोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस ज्ञानोत्सव के अन्तर्गत कॉलेज विद्यार्थियों और शोध छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आलेख प्रतियोगिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

इस अवसर पर प्राचार्य ओम प्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए एक समर्पित संस्थान है। हमारी कोशिश होगी कि इस ऐतिहासिक कॉलेज से पूरे बिहार में सर्वाधिक प्रतिभागिता हो। वहीं शोध प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक डा राजेश्वर कुमार ने कहा कि इस अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में 51000रुपए का प्रथम पुरस्कार सहित कुल 8 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे और चयनित प्रतिभागियों को ज्ञानोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

विदित है कि अभी तक एल एस कॉलेज से इस प्रतियोगिता में 100से अधिक छात्रों ने प्रतिभागिता की है।पोस्टर लोकार्पण के अवसर पर डा वीरेंद्र कुमार सिंह, डा सतीश कुमार, डा राजीव झा, डा विजय कुमार इत्यादि प्राध्यापक और पत्रकारिता विभाग एवम वोकेशनल पाठ्यक्रमों के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

#biharuniversity #lscollege #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.