Sports
Advertisements

Muzaffarpur 14 October : मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज के मैदान में डीएवी क्लस्टर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत
मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज के मैदान में डीएवी क्लस्टर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. 3 दिनों तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन आरडीएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा इस एसडीओ पूर्वी, एसडीओ पश्चिम, अजय कुमार सिंह प्राचार्य लंगट सिंह कॉलेज तथा डीएवी खबरा के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया.

Social media image
all image @goltoo

डीएवी खबरा के तत्वावधान में खेला जा रहा है प्रतियोगिता. डीएवी कलस्टर समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर का क्रिकेट प्रतियोगिता 3 दिनों तक खेला जाएगा. गर्ल्स केटेगरी में 4 टीमें और बॉयज केटेगरी में 11 टीमें हैं. बॉयज और गर्ल्स कैटेगरी में आज पहले दिन 10-10 ओवरों के मैच हुए.

आज खेले गए पहले मैच में डीएवी बखरी ने डीएवी काटी को रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर हरा दिया. आज का दूसरा मैच गर्ल्स कैटेगरी में दिए डीएवी सिवान और डीएवी मालीघाट के बीच खेला गया जिसे डीएवी सिवान ने जीता. डीएवी सिवान की आर्य सेठ को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

Advertisements
DAV Siwan Opener Batsman and man of the match Arya Seth


आज उद्घाटन के मौके पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी का सहयोग भी है. यह क्रिकेट एकेडमी इसी मैदान में बच्चों को प्रशिक्षण भी देती है. इसके साथ-साथ राम दयालु सिंह कॉलेज फिजिकल एजुकेशन निदेशक डॉक्टर रवि शंकर कुमार का भी योगदान सराहनीय है. बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के सन्नी, मनोज, सुनील, आदिल और अन्य एकेडमी के खिलाडियों ने मैदान को खेलने लायक बनाने में भरपूर सहयोग दिया.

#davschool #davcluster #davclustercricket #cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.