Sports
Advertisements

Muzaffarpur 17 October : सोमवार को आरडीएस कालेज की मेजबानी में हुई बीआरए बिहार विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वालीबाल प्रतियोगिता में महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय की टीम चैंपियन बनी जबकि आरबीबीएम कालेज की टीम उपविजेता बनी। आरडीएस कालेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।

Inter college Girls volleyball participants in RDS College Muzaffarpur with Principal Dr Amita Kumari & Dr Ravi Shankar Kumar

कालेज मैदान में खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल मैच मेंं एमडीडीएम कालेज की टीम ने आरबीबीएम कालेज को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया।

इससे पूर्व मेजबान आरडीएस कालेज की प्राचार्या डा. अमिता कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में युवतियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सभी छात्राओं को चाहिए कि वह किसी न किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। इससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास तो होगा है साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Advertisements

प्रतियोगिता का संचालन आरडीएस कालेज के शारीरिक शिक्षा निदेशक डा. रवि शंकर कुमार ने किया। इस अवसर पर करुणेश कुमार, प्रतिभा थापा आदि उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता के उपरांत पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विश्वविद्यालय महिला वालीबाल टीम के गठन के लिए ट्रायल लिया गया। आर बी बी एम,एमडीडीएम,आर डी एस,एमएसकेबी कॉलेज ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।।

#intercollegevolleyball #rdscollege #muzaffarpur #volleyball

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.