Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 October : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर पंचायत के चौबे टोला में किराये की मकान में रह रहे 1 व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने की मामले सामने आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोगो की भीड़ मौके पर जुटी हुई थी।

मृतक की पहचान विनोद मिश्रा उम्र लगभग 28 वर्ष जिला लखनऊ निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक विनोद मिश्रा आर्केस्ट्रा से सम्बंधित कार्य का संचालन करता था।

कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और मामले की बिस्तार से तफ्तीश में जुट गई है।

Advertisements

#muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.