Sports
Advertisements

Muzaffarpur 21 October : मुज़फ्फरपुर रामदयालु सिंह महाविद्यालय में चल रही बब्लू प्रीमियर लीग सीजन – 2, के फाइनल मुकाबले में बबलू सुपर रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर बबलू सुपर किंग ने ख़िताब पर कब्ज़ा किया. बबलू सुपर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबली करते हुए सभी विकेट खोकर 70 रन बनाये, जिसमे बबलू सुपर रॉयल्स ने बल्लेबाजी करते हुए शिवम् ने 21 रन, उत्तम ने 14 रन, हामिद ने 10 रन बनाये.

जिसमे बबलू सुपर किंग ने गेंदबाजी करते हुए आदिल ने 3 विकेट, ऋतिक-विश्वजीत-कृष्ण कान्त ने 2-2 विकेट| जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबलू सुपर किंग ने शानदार 5 विकेट से इस मैच को 17वे ओवर में जीत हासिल किया.

बबलू सुपर किंग की तरफ से विजयी पारी खेलते हुए कृष्ण कान्त ने 25 रन एवं सत्यम ने 16 रन बनाये| बबलू सुपर रॉयल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 3 विकेट लिए| इस मैच को जीत हासिल करते हुए बब्लू प्रीमियर लीग सीजन – 2 की ट्राफी बबलू सुपर किंग ने अपने नाम किया, इस मैच के मैन ऑफ द मैच बबलू सुपर किंग के आदिल एवं मैच के मैन ऑफ द सीरिज शिवम् को दिया गया.

Advertisements


इस मैच के मुख्य अतिथि रामदयालु सिंह महाविद्यालय के डायरेक्टर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन श्री रवि शंकर कुमार एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को चमचमाती हुई ट्राफी प्रदान की एवं उपविजेता टीम को जिले के पूर्व क्रिकेटर श्री नरेन्द्र शर्मा एवं बी.सी.ए. पैनल के अम्पायर अब्दुल हाफिज ने सन्युक्त रूप से ट्राफी प्रदान की.

इस मौके पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय के प्रोफेसर डब्बू सिंह एवं सुनील कुमार, नीरज शर्मा, अशोक कुमार पाहुजा, सुरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, आशुतोष आर्यन, नीतू आर्यन, प्रभु नंदन तिवारी एवं बबलू एलेवेन क्रिकेट एकेडमी के कोच सन्नी कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे| यह जानकारी बबलू एलेवेन क्रिकेट एकेडमी बबलू के सचिव अमरेन्द्र कुमार बबलू ने दी.

#cricket #muzaffarpur #bablupremierleague

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.