Headlines

अतिथि प्राध्यापक संघ ने सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह को प्रतिवेदन सौंपा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 October ;

अतिथि प्राध्यापक संघ ने सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह को प्रतिवेदन सौंपा।
एमपी सिंहा साइंस कॉलेज मुजफ्फरपुर, में आयोजित “बिहार केसरी” श्री कृष्ण सिंह जयंती समारोह में बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ की तरफ से अध्यक्ष डॉ ललित किशोर एवं महासचिव डॉ राघव कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह को बुके, डायरी, एवं कलम देकर सम्मानित किया साथ ही सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिवेदन भी सौंपा। तत्क्षण माननीय अध्यक्ष ने छठ बाद पटना आकर मिलने को कहा।

SKJ Law College


संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर छठ बाद कई कार्यक्रम पटना में आयोजित किए जाएंगे जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों के साथ समस्त अतिथि प्राध्यापक अपनी सहभागिता देंगे।


संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार ने कहा कि छठ बाद माननीय ललन सिंह से मिलकर अतिथि प्राध्यापकों की मांग को लेकर वार्ता की जाएगी एवं जदयू और राजद के सभी मंत्रियों से मिलकर प्रतिवेदन सौंपा जाएगा। शीतकालीन सत्र के दौरान आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई जाएगी।


मौके पर डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ मणि भूषण, डॉ अफरोज, डॉ गुंजन, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुनील कुमार मिश्रा, डॉ अरविंद, डॉ दीपक, डॉ नवीन कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ संगीता कुमारी, डॉ अनामिका, डॉ रंजना, डॉ इंदिरा कुमारी, डॉ रुचिता राज, डॉ आशा, डॉ राजेश ठाकुर, डॉ शांतनु, डॉ दिनेश तिवारी समेत दर्जनों अतिथि प्राध्यापक मौजूद रहे।