Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 July : B.R.A. Bihar University के छात्र संवाद में PAT Result 2023-24 से जुड़े कई मामले सामने आए। छात्रों ने लंबित परिणाम और अंक सुधार की शिकायत की। वहीं छात्र नेता पर FIR के विरोध में प्रदर्शन हुआ और अतिथि शिक्षकों के रिन्यूअल की प्रक्रिया भी शुरू हुई।

Bihar University में PAT Result विवाद, छात्र संवाद में फिर उठे लंबित परिणामों के मामले

B.R.A. Bihar University (BRABU) में Pat Result सत्र 2023-24 के परिणाम को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है। विश्वविद्यालय में प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाले छात्र संवाद कार्यक्रम में इस बार भी Pat Result से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। विद्यार्थियों ने लंबित परिणाम, अंक सुधार और इंटरव्यू के बावजूद असफल घोषित किए जाने जैसे मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

छात्रा नाहिदा खातून ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने संबंधित विषय की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा साक्षात्कार (इंटरव्यू) भी दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें परिणाम में सफल नहीं दिखाया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर परिणाम में सुधार की मांग की।

Advertisements
Bihar University में PAT Result विवाद, छात्र संवाद में फिर उठे लंबित परिणामों के मामले
Bihar University में PAT Result विवाद, छात्र संवाद में फिर उठे लंबित परिणामों के मामले

इसी प्रकार अंग्रेजी विभाग की छात्रा श्रुति ने भी अपने परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं मोहम्मद आरिफ साइंस कॉलेज के एक छात्र ने बताया कि उनका परिणाम अब तक लंबित है। कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने छात्रों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।

बैठक में छात्र कल्याण अध्यक्ष (DSW) प्रो. प्रताप सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल बरनवाल, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद दुबे तथा Guest House प्रभारी डॉ. अमर बहादुर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।

छात्र नेता चंदन यादव पर FIR के विरोध में प्रदर्शन

दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र नेता चंदन यादव पर दर्ज कराई गई FIR के विरोध में संयुक्त छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्र नेता गोल्डेन सिंह ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की आवाज दबाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की लड़ाई जारी रहेगी और प्रशासन को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

अतिथि शिक्षकों के रिन्यूअल की प्रक्रिया शुरू

विश्वविद्यालय से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के अनुसार, अतिथि शिक्षकों (Guest Faculty) के रिन्यूअल की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित अतिथि शिक्षकों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.