LS College में वन महोत्सव पर वृहद् वृक्षारोपण अभियान, प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने किया शुभारंभ
July 7, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 July : मुजफ्फरपुर के LS College में वन महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वृहद् वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने फलदार पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण व पौधों के संवर्धन का संकल्प दोहराया।
LS College में वन महोत्सव पर वृहद् वृक्षारोपण अभियान
वन महोत्सव के पावन अवसर पर LS College परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक वृहद् वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने किया। उन्होंने परिसर में स्वयं फलदार पौधा लगाकर इस हरित अभियान की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा, वन महोत्सव केवल एक दिन का प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे दायित्वों को दोहराने का संकल्प है। आज के समय में पर्यावरण का संरक्षण कोई ऐच्छिक कार्य नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व के लिए एक संरचनात्मक आवश्यकता है।”

कॉलेज प्रशासन की दीर्घकालिक पर्यावरण नीति पर प्रो कनुप्रिया ने विशेष रूप से कहा, हमारा संकल्प केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉलेज प्रशासन पूर्व में लगाए वृक्षों के संवर्धन, संरक्षण और उनकी समुचित देखरेख के प्रति भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। रोपे गए हर पौधे का जीवन सुरक्षित करना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता है।
MDDM College में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प https://t.co/NVlvsyIFL5 #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/Q6T55ce3Mb
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 6, 2026
मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ वार्णेश्वर शर्मा, डॉ नवीन कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ आनन्द कुमार, सरोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमें मोहम्मद अर्शक़, स्वतांभुझ, रजनीश, पलक रंजन, मिदहत रहमान, प्रकृति, संजना, स्मृति, कोमल कुमारी, सोनी प्रमुख रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all