Sports
Advertisements

Muzaffarpur 1 November : दिनांक 01 नवम्बर 2022 मंगलवार को संस्कृत कॉलेज मैदान, रामबाग मे रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के द्वारा राज्य सवात् संघ बिहार के तात्वाधान मे दिनांक 12 से 14 नवम्बर तक दिल्ली मे आयोजित होने वाली 5वीं राष्ट्रीय सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) प्रतियोगिता -2022 के लिए चयन ट्रायल रखा गया। इस चयन ट्रायल मे राज्य सवात् संघ, बिहार द्वारा सितंबर माह मे आयोजित राज्यस्तरीय सवात् फ्रेंचबॉक्शिंग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने ही भाग लिया। और उसमे से अलग-अलग कैटेगरी मे बिहार के कुल 08 खिलाड़ियो का चयन 5वीं नेशनल सवात् चैम्पियनशिप, दिल्ली के लिए किया गया।


ये सभी चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन ट्रायल राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सिल्पी सोनम, निणार्यक सुरज पंडित, बबली सिंह व रणवीर कुमार के देख रेख मे किया गया।

बिहार टीम मे चयनित खिलाड़ी।

Advertisements

1.अनुष्का अभिषेक, बालिका वर्ग, अंडर -11, -36 किग्रा. असौत फाइट।

  1. प्रियम कर्ण, बालिका वर्ग अंडर-11, -42किग्रा. असौत फाइट
  2. स्वीटी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर-14, -56किग्रा. असौत फाइट
  3. उपासना आनंद, महिला वर्ग, +17, -48किग्रा. असौत फाइट
  4. गूंजन कर्ण, महिला वर्ग, +17 -65किग्रा. असौत फाइट
  5. रोहित कु. प्रजापति, बालक वर्ग, अंडर -17, -60किग्रा. असौत फाइट
  6. नासिर फिरोज, पुरुष वर्ग, +17, -56किग्रा. असौत फाइट
  7. हर्ष रंजन, पुरुष वर्ग, +17 -60किग्रा. असौत फाइट

सभी जानकारी सेंसाई शिल्पी सोनम, कोषाध्यक्ष, राज्य सवात् संघ, बिहार द्वारा दी गई.

#savate #frenchboxing #nationalsavate

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.