Bihar News
Advertisements

Patna 3 November : भाकपा- माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षकों की हो रही बहाली में बिहार सरकार को पारदर्शिता की गारंटी करनी चाहिए. हिंदी विषय के लिए साक्षात्कार की प्रकाशित सूची को लेकर अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश है क्योंकि किस अभ्यर्थी को कितना अंक प्राप्त हुआ यह सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके कारण कई प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं.

जिस तरह अतिथि शिक्षकों की बहाली में पारदर्शिता अपनाई गई, स्थायी बहाली में भी सरकार और आयोग पारदर्शिता की गारन्टी करे और सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक को सार्वजनिक करे. जिन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया जा रहा है उसके कारणों को स्पष्ट करे. अभ्यर्थी शिक्षण अनुभव और पब्लिकेशन को लेकर गम्भीर सवाल उठा रहे हैं. इसका निदान होना चाहिए.

उन्होंने ने यह भी कहा की हमारी मांग है कि तब तक इस इंटरव्यू को स्थगित किया जाना चाहिए.

Advertisements

सभ जानकारियां कुमार परवेज, मीडिया प्रभारी, भाकपा-माले, बिहार द्वारा दी गई.

#cpi #biharnews #news #universityteachers

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.