Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 November : मुजफ्फरपुर केसादपुरा नीम चौक के नूनफर टोला से गायब 4 साल की राधिका कुमारी दो दिन से गायब थी, का शव बरामद हुआ है. 4 वर्षीय राधिका दो दिन से गायब थी और शव मिलने से सादपुरा इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. फिर तीन थानों की पुलिस को आ कर मामले को शांत करना पड़ा.

शव मिलने के बाद काजी मोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार के साथ-साथ कुछ और थानों के की पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास किया. उसके बाद नगर डीएसपी राघव दयाल को आना पड़ा इसके बाद मामला शांत हुआ और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.


इस मामले में कुछ लोगों को पकड़कर थाने लाया गया है. शाम 5:00 बजे के आसपास पानी से भरे गड्ढे में शव दिखा उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बाद में परिवार वालों से पहचान कराई गई. बच्चे का परिवार सिलीगुड़ी में रहता है और छठ के अवसर पर भाई के यहां आए हुए थे. दो दिन पहले बच्ची कुछ सामान लेने बाहर निकली थी फिर वापस नहीं लौटी.आशंका है पानी में गिरने के कारण बच्चे की मौत हो गई हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा और आगे छानबीन बढ़ेगी.किसी अनहोनी या हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है .

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.