www.goltoo.in

नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, बिहार में अब सिर्फ पांच दिन की पढ़ाई, शनिवार को नो-बैग डे

November 11, 2022 | by Goltoo

moon

Patna Bihar :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाखों स्कूली छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. अब राज्य के स्कूलों में सिर्फ पांच दिनों की पढाई होगी. यानी सोमवार से शुक्रवार के बीच ही सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ना होगा. वहीं शनिवार के दिन बच्चों को स्कूल तो जाना होगा लेकिन उन्हें बिना पढ़ने-लिखने की जरूरत नहीं होगी. स्कूली बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल आएंगे. इस दिन बच्चे केवल खेलेंगे. बच्‍चों का स्‍कूल के प्रति जुड़ाव बढ़ाने के मकसद से राज्य सरकार ने इस नए प्रयोग की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नीतीश ने शुक्रवार को शिक्षा दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है. बच्चे पांच दिन पढाई करेंगे वहीं छठे दिन शनिवार को वे खेलकूद जो शारीरिक तौर पर उन्हें मजबूत करेगा. इससे बच्चों में अन्य प्रकार की खेल गतिविधि को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

#scchol #education #nobagday #NitishKumar #bihar

RELATED POSTS

View all

view all