www.goltoo.in

उत्तर बिहार के जिलों में ठंडी हवा का ज्यादा असर दिखने लगा

November 13, 2022 | by Goltoo

IMG_20221113_064418

Patna 13 November : उत्तर बिहार के कई जिलों में हवा की रफ्तार का ज्यादा असर दिख रहा है। अनुमान के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम पारा दो डिग्री नीचे आया है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट मुजफ्फरपुर में दर्ज किया गया। शनिवार को यह 26.8 डिग्री नोट किया गया। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा गिरावट शेखपुरा में आई है। वहां शनिवार को यह 31 डिग्री दर्ज किया गया।

गया जिला राज्य भर में सबसे ठंडा रहा। गया का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में डेढ़ डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.2 डिग्री, सुपौल में 1.4 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री, पूर्णिया 1.6 डिग्री, अररिया 2.2 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

#weather #bihar #forecast

RELATED POSTS

View all

view all