Sports
Advertisements

Muzaffarpur 13 November : फ्रेंड्स एकादश की यूबीजीबी एकादश पर 83 रन से शानदार एकतरफा जीत। फ्रेंड्स एकादश का हर क्षेत्र में बेहतरीन शानदार प्रदर्शन रहा ।

आज दिनांक 13:11:2022 रविवार को स्थान : LS COLLEGE CRICKET GROUND मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो टीम फ्रेंड्स एकादश बनाम टीम यूबीजीबी एकादश मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था में फ्रेंड्स एकादश ने यूबीजीबी एकादश पर 83 रनों से एकतरफा शानदार जीत दजॅ किया। फ्रेंड्स एकादश किक्रेट टीम का हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन । फ्रेंड्स एकादश के कप्तान अभय कुमार एवं यूबीजीबी एकादश के कप्तान प्रशांत कुमार ने टौस किया । टीम फ्रेंड्स एकादश ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।

टौस जीतकर फ्रेंड्स एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 183 रनों का विशाल स्कोर खङा किया । फ्रेंड्स एकादश के बल्लेबाजों का शानदार विस्फोटक प्रदर्शन । फ्रेंड्स एकादश की और से विस्फोटक बल्लेबाज आबिद हुसैन ने शानदार 21 गेंद में 63 रन , मुकेश ने शानदार 40 रन, आशीष ने 19 रन, राजीव ने 16 रन, साहिल ने‌ 12 रन एवं विवेक ने 5 रनो का योगदान दिया ।

Advertisements


यूबीजीबी एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये कुदन झा ने 2 विकेट, कुंदन किशोर ने 1, रीषु ने 1, सुधीर ने 1 और दीपक ने 1 विकेट लिया ‌। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी यूबीजीबी एकादश ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 100 रन ही बना पाई । परिणाम फ्रेंड्स एकादश ने यूबीजीबी एकादश पर 83 रन से शानदार बेहतरीन जीत दर्ज किया ।

यूबीजीबी एकादश की ओर से रीषु ने 16 रन, सुधीर ने 13 रन, कुंदन किशोर ने 13 रन ,कुंदन झा ने 9 रन , प्रशांत ने 7 रनों की पारी खेली। फ्रेंड्स एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुवे विशाल ने शानदार 2 विकेट, समीर सम्राट ने 1 विकेट, अभय ने‌ 1 विकेट, राजीव ने‌ 2 विकेट और राजन ने 2 विकेट लिया । फ्रेंड्स एकादश की कसी हुई शानदार गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण। फ्रेंड्स एकादश के शानदार खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाज आबिद हुसैन को शानदार बेहतरीन बल्लेबाजी 21 गेंद में 63 रन बनाने हेतु यानि शानदार प्रदर्शन हेतु मैन औफ द मैच दिया गया ।

मैनऑफदमैच आबिद
बेस्ट बैट्समैन मुकेश
बेस्ट बौलर विशाल
बेस्टक्षेत्ररक्षक समीर

  • को दिया गया ।
    अंपायर श्री आशीष एवं श्री डेविल एवं स्कोरर श्री अविजित रहे ।

#cricket #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.