Sports
Advertisements

Muzaffarpur 18 January : आज दिनांक 18 जनवरी 2023 को B.R.A बिहार विश्वविद्यालय WUSHU पुरुष एवं महिला चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. राम दयालु सिंह कॉलेज के तत्वधान में पुरुष एवं महिला चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पुरुष एवं महिला चयन प्रतियोगिता का आयोजन सिकंदरपुर स्थित खेल भवन के एरिना पर किया गया।

इस चयन प्रतियोगिता में प्रतिभागी के तौर पर विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया. टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज, एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, रामेश्वर सिंह कॉलेज, तिरहुत फिजिकल कॉलेज, जमुनी लाल कॉलेज के अलावा कई अन्य कॉलेज के खिलाडियों ने भाग लिया. चयनित खिलाडी विभिन्न वर्ग, जो वेट कैटिगरी आधारित होती है, में उनका चयन हुआ.

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी, आने वाले समय में विश्वविद्यालय के आदेशानुसार चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूशु महिला पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Advertisements

प्रतियोगिता के शुरुआत में मुजफ्फरपुर वूशु को विश्व पटल पर ख्याति दिलानेवाले, वूशु के जिला एवं बिहार स्टेट वूशु के फाउंडर रहे दिवंगत दिनेश मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा श्रद्धांजलि सभा की गई जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखा ।

File Image of Dinesh Mishra दिवंगत दिनेश मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा श्रद्धांजलि सभा की गई जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखा ।

इस मौके पर आयोजन सचिव सह निदेशक शारीरिक शिक्षा रवि शंकर कुमार ने दिवंगत दिनेश मिश्रा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं खिलाड़ियों को हौसला रख आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ,और उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता यह भी उन्होंने बताया, जिसने अपना व्यक्तित्व अपना जीवन Wushu को समर्पित कर दिया, ऐसे व्यक्तित्व को नमन किया गया।

दिवंगत दिनेश मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा श्रद्धांजलि सभा की गई जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखा ।

चयन प्रतियोगिता में ऑफिशियल एवं चयनकर्ता के तौर पर प्रवीण ,सपना एवं भानु का योगदान सराहनीय रहा। यह जानकारी आयोजन समिति एवं राम दयालु सिंह कॉलेज के निदेशक शारीरिक शिक्षा रवि शंकर कुमार ने दिया।

#wushu #dineshmishra #biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.