Muzaffarpur News
Advertisements
Half Marathon Muzaffarpur

Muzaffarpur 14 November: आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई की छात्रा अंजली कुमारी को हाफ मेराथन दौड़ में दूसरा स्थान एवं काजल को छठा स्थान प्राप्त हुआ।

Half Marathon Muzaffarpur


नशा मुक्ति को लेकर कला संस्कृति व युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, मद्य निषेध विभाग जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हाफ मैराथन दौड़ में आरडीएस कॉलेज एनएसएस की छात्रा अंजली कुमारी को दूसरा स्थान एवं काजल को छठा स्थान प्राप्त हुआ।

क्लीन इंडिया मिशन के तहत आरडीएस कॉलेज एनएसएस के कुल 27 छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।


क्लीन इंडिया मिशन के तहत आरडीएस कॉलेज एनएसएस के कुल 27 छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisements


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नशा मुक्ति को लेकर हाफ मैराथन दौड़ में अंजली और काजल के बेहतर प्रदर्शन एवं दूसरा और छठा स्थान प्राप्त करने से कॉलेज की गरिमा बढ़ीं है। ऐसे आयोजन से युवाओं में नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी बढ़ेगी। उनके अंदर स्वप्रेरणा व आत्मविश्वास जागेगा और उनका सर्वांगीण विकास होगा। इसके साथ ही उन्होंने क्लीन इंडिया के तहत पुरस्कृत बच्चों को भी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज के छात्र छात्राएं अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कॉलेज का मान बढ़ाया है। उन्होंने अंजलि, काजल समेत समस्त बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


मौके पर डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ इला, निधि कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज वर्मा, डॉ प्रवाल चटर्जी, प्रो अनुपम,डॉ सर्वजीत सिंह, समेत एनएसएस के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

#rdscollege #marathon #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.