www.goltoo.in

आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर में “लर्न एंड अर्न”योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन

November 18, 2022 | by Goltoo

81fde8d0-945d-498e-9856-acd49ca8901b-1

Muzaffarpur 18 November : आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण को लेकर रोजगार प्राप्त कर अपना जीवन संवार सकते हैं छात्र। आरडीएस कॉलेज में शुक्रवार को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से रिलायंस जिओ इन्फोटेक लिमिटेड एवं राम दयालु सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “लर्न एंड अर्न”योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।


प्राचार्या डॉ. अमिता शर्मा ने कार्यशाला में जिओ फाइव जी कंपनी के आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि “मजबूत इरादे वाले सभी छात्रों के लिए यह पहल एक प्रेरणास्रोत बनेगी”। सभी परिश्रमी विद्यार्थियों में असीम संभावनाएं होती है वे कठिन चुनौतियों में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए सफल होने के उपरांत अनुकूल रोजगार प्राप्त कर अपना जीवन संवार सकते हैं। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के उपस्थित सदस्यों ने प्रतिभागियों को राष्ट्र का भविष्य बताकर उन्हें कार्यशाला से लाभान्वित होने का मंत्र दिया। जिओ टू फाइव जी कंपनी की टीम ने तकनीकी सूत्र का संचालन किया। टीम का नेतृत्व कर रहे आशीष रंजन ने कार्यशाला में तकनीकी सत्र का संचालन किया ।


आशीष रंजन ने जियो कैरियर पोर्टल पर प्रतिभागियों का पंजीकरण कर उन्हें भावी प्रशिक्षण मार्गदर्शिका से अवगत कराया। पंजीकरण के पूर्व जिओ टीम द्वारा प्रतिभागियों को रिज्यूम तैयार करने में भी मदद किया गया। पंजीकृत प्रतिभागियों को उनके आवासीय प्रक्षेत्र के निकटतम प्रशिक्षण केंद्रों पर कौशलपूर्ण बनाया जाएगा।


यह प्रशिक्षण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण को करने के पश्चात फील्ड इवैल्युएशन, ऑनलाइन एसेसमेंट, सीनेरियो बेस्ड वीडियो एसेसमेंट सहित प्रतिस्पर्धी वातावरण के विभिन्न परीक्षणों में सफल विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जिओ सेंटर मैनेजर शशि रंजन कुमार एवं नीरज कुमार सिन्हा ने भी छात्रों को तकनीकी पक्षों से अवगत कराया।


कॉलेज की तरफ से कार्यशाला में बूस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ अनिता घोष,डॉ अनीता सिंह, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ संजय सुमन, डॉ नीलिमा झा, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ सुमन लता, डॉ मंजरी आनंद, मीडिया प्रभारी डॉ ललित किशोर समेत सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

#rdscollege #learn&earn #muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all