www.goltoo.in

LS College में नवप्रवेशी छात्र–छात्राओं का स्वागत समारोह

April 2, 2024 | by Goltoo

opr

Muzaffarpur 2 April : LS College के हिंदी विभाग,लंगट सिंह महाविद्यालय में आज परास्नातक के नवप्रवेशी छात्र–छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। परास्नातक द्वितीय वर्ष द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में छात्रों ने अपने गुरुजनों का भी सम्मान किया और नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया।

LS College में स्वागत समारोह

LS College
LS College में स्वागत समारोह
LS College में स्वागत समारोह
LS College में स्वागत समारोह

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओमप्रकाश राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही महाविद्यालय और हम शिक्षकों के गौरव हैं।बच्चे जितना उन्नति करेंगे उससे हिंदी विभाग और महाविद्यालय का गौरव बढ़ेगा।हिंदी विभाग के अतिरिक्त अन्य विभाग के शिक्षकों प्रो जयकांत सिंह, प्रो राजीव कुमार,प्रो पुष्पा,प्रो संगीता कुमारी,प्रो शिवदीपक, डॉ राधा कुमारी,डॉ दिलीप कुमार, डॉ एस नकी अब्बास कैफ़ी,विजय कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ इम्तियाज आलम,डॉ अंजना, डॉ गुंजन,आदि ने विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन दिए।

LS College में स्वागत समारोह
LS College में स्वागत समारोह Principal Prof O.P. Rai

शिक्षकों ने अपने उद्बोधन से बच्चों के मनोबल को बढ़ाया और उन्हें उत्साहित किया साथ ही पठन-पाठन में रुचि बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया।अतिथियों का स्वागत डॉ शिवेन्द्र मौर्य और मंच संचालन चंभूषण चौधरी,अमन कुमार ने किया।हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षा में आने और लगातार कुछ न कुछ सीखने का आग्रह किया साथ ही विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

LS College
LS College में स्वागत समारोह

इस स्वागत समारोह में आकर छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए सहयोगी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर सूरज,विकास,अमन,कंचन,सौरभ,माही,संजना,पूजा,अमीषा,पुष्पांजलि,बेबी,नेहा,श्रृष्टि,विश्वजीत, दाउद,रामविलास,गौरव त्रिवेदी,रंजन,आदि सकड़ों की संख्या में छात्र–छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all