www.goltoo.in

Yonex-Sunrise: 34th Sub Junior National Badminton Championships 2022 At Lucknow राष्ट्रीय बैडमिंटन के लिए बिहार टीम

November 19, 2022 | by Goltoo

IMG_4562

योनेक्स-सनराइज: 34वीं सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 लखनऊ, यूपी में 19 से 23 नवंबर 2022 तक (13 साल से कम लड़के और लड़कियों के लिए)

Lucknow 19 November : बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 34वीं सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 लखनऊ में आयोजित हो रहा है. राष्ट्रीय बैडमिंटन के लिए बिहार टीम लखनऊ पहुंची लखनऊ में आयोजित होने वाले योनेक्स-सनराइज 34वीं सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 बिहार टीम लखनऊ पहुंच गई है. सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 19 नवंबर से 23 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगा. राष्ट्रीय बैडमिंटन का आयोजन बीबीडी यूपी अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में हो रहा है.

बिहार की टीम इस प्रकार है प्रांजल वीर, काव्या , सुहानी कुमारी तीनों मुजफ्फरपुर से सौम्या भारती कटिहार से, इशांत राज समस्तीपुर से, मोहम्मद असदउल्लाह मुंगेर से हैं. बिहार टीम के मैनेजर और कोच नवीन कुमार सिंह और बालिका वर्ग की टीम मैनेजर और कोच है विंध्यवासिनी शर्मा. बिहार टीम को मुजफ्फरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अमिताभ सिन्हा और आरडीएस कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन निदेशक रविशंकर कुमार ने शुभकामनाएं दी.


चैंपियनशिप में पुरस्कार की राशि 5 लाख है. चैंपियनशिप के प्रायोजक योनेक्स-सनराइज है.

#badminton #sunrisebadminton #yonex #biharteam

RELATED POSTS

View all

view all