Sports
Advertisements

Muzaffarpur 5 January : आज स्थानीय लंगट सिंह कॉलेज के प्रांगण में चल रहे अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के खेले गए मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को तीन विकेट से हरा कर पूर्ण अंक हासिल की।आज खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में अपना सभी विकेट खोकर 101 रन बनाए जिसमें साहिल ने 24 रन ,प्रशांत 19 रन, एवं उत्कर्ष ने 12 रनो की पारी खेली।


गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के तरफ से आयुष राज ने दो अयान ने दो अधिराज ने दो एवं शुभम ने 3 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के शुभम


जवाब में खेलने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने 22 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शुभम ने 28 एवं ऋषि ने 27 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

Advertisements


गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से सुमित ने दो अंकित ने दो एवं जनाब ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के शुभम को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवम रवि कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

#Cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.