Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

बैंक ऑफ बड़ौदा वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर T 20 मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया जिसमे RM BLASTERS की DRM HEROES पर 36 रन से शानदार जीत हुई.

Muzaffarpur 27 November : दिनांक:26:11:2022 शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर T 20 मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया जिसमे RM BLASTERS की DRM HEROES पर 36 रन से शानदार जीत हुई.

दिनांक 26:11:2022 शनिवार को ETC क्रिकेट ग्राउंड , मुशहरी, मुजफ्फरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा वार्षिक खेल दिवस के शुभ अवसर पर खेले गये T -20 मैत्री क्रिकेट मैच जो RM BLASTERS मुजफ्फरपुर बनाम DRM HEROES मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था में RM BLASTERS ने DRM HEROES पर 36 रन से शानदार जीत दजॅ किया।


RM BLASTERS के कप्तान आबिद हुसैन एवं DRM HEROES के कप्तान विवेक रंजन ने टौस किया । RM BLASTERS ने टौंस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।

Advertisements

RM BLASTERS ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रनों का स्कोर खङा किया । RM BLASTERS की ओर से बल्लेबाजी करते हुवे चंदन ने शानदार 66 रन, मुरारी ने नाबाद 45 रन, आबिद ने 30 रन, सौरभ ने 13 रन , प्रतीक ने 7 रन की पारी खेली ।

DRM HEROES की ओर से गेंदबाजी करते हुये आलोक ने 4 विकेट, विवेक ने 1 विकेट, पवन ने 1 विकेट, निशांत ने 1 विकेट लिया । ज़बाब में DRM HEROES की टीम ने 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई । इस तरह से RM BLASTERS ने DRM HEROES पर 36 रनों से जीत दर्ज किया।

DRM HEROES की ओर से बल्लेबाजी करते हुये विवेक ने 17 रन, अनिकेत ने 23 रन, राजेश ने 32 रन, समीर सम्राट ने 14 रन , सुमीत ने 11 रन, आलोक ने 10 रन, सुनील ने 10 रन, विशाल ने 9 रन, NRIPENDRA ने 8 रन, रवि ने 7 रनों का योगदान दिया ।

RM BLASTERS की ओर से गेंदबाजी करते हुये विकास ने 4 विकेट, चंदन ने 3 विकेट, पंकज ने 3 विकेट लिया। RM BLASTERS के हरफनमौला शानदार खिलाड़ी चंदन को बल्लेबाजी 66 रन बनाने एवं गेंदबाजी में 3 विकेट लेने यानि शानदार प्रदर्शन करने हेतु मैन औफ द मैच दिया गया।

मैनऑफदमैच चंदन
बेस्ट बैट्समैन मुरारी
बेस्ट बौलर विकास
बेस्टक्षेत्ररक्षक आबिद हुसैन को दिया गया ।
अंपायर श्री अंकुर शर्मा एवं श्री नीरज कुमार एवं स्कोरर श्री सुधीर कुमार थे ।

बैंक ऑफ़ बरोदा के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री तबरेज हैदर एवं उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पंकज कुमार मौके पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया.

#bankofbaroda #Muzaffarpur #

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.