Sports
Advertisements

Muzaffarpur 18 October : बब्लू प्रीमियर लीग सीजन – 2, रामदयालु सिंह महाविद्यालय में आज दो मैच खेले गए, पहला मैच बबलू सुपर रॉयल्स और बबलू सुपर जिआंट्स के बिच खेला गया, बबलू सुपर रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, बबलू सुपर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

बबलू सुपर जिआंट्स को 90 रनो पे रोक दिआ जिसमे चन्दन ने 4 विकेट झटके… बबलू सुपर रॉयल्स की तरफ से चन्दन ने 40 रनो की शानदार पारी खेली, सचिन किशोर ने 15 रनो की पारी खेली, शिवम सौरव ने 3 विकेट लिए, मेन ऑफ द मैच चंदन को दिया गया.


दूसरा मैच बबलू सुपर किंग और बबलू बुल्स के बिच खेला गया जिसमे बबलू बूल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किआ और 76 रन ही बना सकी, जिसमे बबलू सुपर किंग की तरफ से अन्नू ने 4 और कप्तान आदिल ने 3 विकेट झटके। जवाब मे बल्लेबाज़ी करने उत्तरी सुपर किंग की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पे जीत दर्ज़ की.

Advertisements

जिसमे कृष्णकांत ने 20, ऋतिक 27 और रिशु ने 13 रन नाबाद बनाये और टीम को जीत दिलाई। बूल्स की तरफ से निराला ने 3 विकेट झटके। आज के मैच के अंपायर मनोज कुमार और सनी कुमार श्रीवास्तव रहे, ये जानकारी बबलू इलेवन के सचिव अमरेंद्र कुमार बब्लू ने दिया.

#cricket #Bablueleven #Muzaffarpurcricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.