Headlines

रामदयालु सिंह स्मृति दिवस – रामदयालु बाबू विद्याप्रेमी, सच्चे समाजवादी, ईमानदार और सजग देशभक्त थे :-प्रो सुभाष चंद्रा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 28 November : रामदयालु सिंह स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत रामदयालु बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। दीप प्रज्वलन और स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा द्वारा किया गया।

SKJ Law College
SKJ Law College

मुख्य वक्ता के रूप में रामदयालु बाबू के पौत्र प्रो. सुभाष चंद्रा ने रामदयालु स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि रामदयालु बाबू शिक्षा के प्रति अगाध प्रेम रखते थे। उन्होंने अपने गांव में 1924 में स्कूल की स्थापना की जहां राजधानी एवं राज्य के बाहर के शिक्षकों को बुलाकर पढ़ाया जाता था। इसके साथ ही उनके प्रयास से सूबे में दर्जनों स्कूल खोले गए। उन्होंने उन्हें सच्चा देशभक्त और समाजसेवी बताया।

SKJ Law College
रामदयालु बाबू के पौत्र प्रो. सुभाष चंद्रा ने रामदयालु स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि रामदयालु बाबू शिक्षा के प्रति अगाध प्रेम रखते थे
SKJ Law College
रामदयालु सिंह स्मृति दिवस
SKJ Law College

उन्होंने कहा कि उनके अंदर राजनीतिक नेतृत्व की विलक्षण प्रतिभा थी। यही कारण है कि उन्हें कई बार बिहार कांग्रेस के प्रांतीय अधिवेशन ओं का अध्यक्ष बनाया गया। जनता इन्हें सम्मान की दृष्टि से देखती थी और आज भी इनका नामोल्लेख डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ श्री कृष्ण सिंह, श्री अनुग्रह नारायण सिंह की पंक्ति में लिया जाता है।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

मुख्य अतिथि सांसद श्री अजय निषाद ने कहा कि रामदयालु बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है। शिक्षक सही से अध्यापन और छात्र सही से अध्ययन करें तो रामदयालु बाबू के सपनों का बिहार हम बना सकते हैं और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

SKJ Law College
SKJ Law College
विधान परिषद सदस्य प्रो संजय कुमार सिंह

विधान परिषद सदस्य प्रो संजय कुमार सिंह ने कहा कि रामदयालु बाबू के व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा है। उनकी प्रेरणा ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में इमानदारी से कार्य करने को बाध्य किया है। उन्होंने रामदयालु स्मृति दिवस पर घोषणा किया कि वर्ग संचालन के लिए विधान पार्षद कोष से कमरे का निर्माण कराया जाएगा।

SKJ Law College
Dr. Harendra
SKJ Law College
Dr. O.P. Roy Principal L.S. College
SKJ Law College
रामदयालु बाबू के प्रपौत्र श्री अभय कुमार ने रामदयालु बाबू के परिवारिक जीवन के बारे में बताया

विशिष्ट वक्ता के रूप में रामदयालु बाबू के प्रपौत्र श्री अभय कुमार ने रामदयालु बाबू के परिवारिक जीवन के बारे में बताया और कहा कि परिवार के सभी सदस्यों की चिंता वे एक समान करते थे और उनके अंदर शिक्षा का अलग जगे इसका प्रयास वे अनवरत करते रहे थे।

SKJ Law College

उद्घाटन :-रामदयालु स्मृति दिवस के अवसर पर रामदयालु सिंह स्मृति संग्रहालय का शुभारंभ
सांसद श्री अजय निषाद, विधान परिषद सदस्य प्रो संजय कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा, प्रो सुभाष चंद्रा श्री अभय कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया।

SKJ Law College
रामदयालु बाबू के स्मृति में संग्रहालय का शुभारंभ

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने आगत अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया और कहा कि रामदयालु बाबू के स्मृति में इस संग्रहालय का शुभारंभ नैक की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। रामदयालु बाबू की स्मृतियों से जुड़ी जो भी चीजें है उनका संग्रह किया गया है। आगे चलकर इसमें रामदयालु बाबू शोध केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।

SKJ Law College


इतिहासकार एवं प्रॉक्टर डॉ अजीत कुमार ने कहा कि रामदयालु बाबू पर शोध करने की जरूरत है। शोध हेतु देश के बड़े इतिहासकारों से तथ्य जुटाए जाएंगे और शोधार्थियों को इनके जीवन पर शोध करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

SKJ Law College
“रामदयालु बाबू स्मृतिका”पुस्तिका का विमोचन

इस अवसर पर “रामदयालु बाबू स्मृतिका”पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इसमें स्वामी सहजानंद सरस्वती, प्रोफेसर सुभाष चंद्रा, श्री रामबृक्ष बेनीपुरी, प्रोफेसर राम सागर मिश्रा के आलेख का संकलन किया गया है।

नाटक प्रस्तुति :-इस अवसर पर युवाओं को मोबाइल के कुप्रभाव के बारे में सचेत एवं प्रेरणा देने के लिए “माइम”नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान से हुआ।

SKJ Law College
प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने आगत अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने आगत अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। सभी आगत अतिथियों, शिक्षकों, रिटायर्ड प्राचार्य एवं पूर्व शिक्षकों को रामदयालु बाबू स्मृतिका एवं पुष्प देकर सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन डॉ रजनीश कुमार गुप्ता एवं डॉ मंजरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ पयोली ने किया।

SKJ Law College

मौके पर विधायक श्री पंकज मिश्रा, प्रॉक्टर डॉ अजीत कुमार, प्राचार्य डॉ ओपी राय, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री उदय बाबू, डॉ विपिन कुमार राय, प्रॉक्टर डॉ अजीत कुमार, कॉलेज निरीक्षक डॉ प्रमोद कुमार, विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, डॉ पयोली, कॉलेज के सभी शिक्षक गण, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

##rdscollege #mumuzaffarpur #news