Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 October : Bihar University News लंगट सिंह कालेज , मुजफ्फरपुर के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, कालेज शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव, बिहार विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, बुस्टा के पूर्व महासचिव और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. ( डॉ. ) विवेकानन्द शुक्ल का निधन हो गया।


हाजीपुर के कोनहारा घाट पर आज उनका दाह संस्कार किया गया। उनके पुत्र अपूर्व शुक्ला ने उन्हें मुखाग्नि दी। दाह संस्कार में उनके पैत्रिक‌ गांव तितरा से सैकड़ो की संख्या में लोग शरीक हुए । विश्वविद्यालय से पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी भारी संख्या में उनके दाह संस्कार में उपस्थित हुए।

शिक्षा – जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Advertisements
Bihar University News
Bihar University News File image of Dr Vivekanand Shukla



विद्यालय से डॉ भोजनंदन प्रसाद सिंह, डॉ अशोक अंशुमन, सिंडिकेट सदस्य डॉ धनंजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अरुण कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ ममता रानी, प्राचार्य डॉ नलिन विलोचन,यू एस राय,डॉ गौतम चंद्रा, डॉ अंशु मोहन, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ ललन शर्मा, डॉ राजेश कुमार, डॉ भानु, बबलू शुक्ला, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ आनंद कुमार सिंह, कर्मचारियों में गौरव कुमार, कुंदन कुमार, विकास कुमार, लाल बाबू, उपेंद्र कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

#muzaffarpur #biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.