Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur : दिनांक 1 दिसंबर 2022 को डॉ राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स: जानकारी और बचाव विषय पर परिचर्चा-सह- जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रेवती रमण की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन एवं एनएसएस गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सेमिनार हॉल में आयोजित परिचर्चा में जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्षा डॉ. रश्मि रेखा ने एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एड्स एच.आई.वी वायरस से होने वाला एक लाईलाज बीमारी है, जिसका अभी तक कोई ठोस दवाई विकसित नही हो पाया है। जागरूकता एवं बचाव ही इसका उपचार है। असुरक्षित यौन सम्बंध एवं अन्य कारण जिससे एड्स फैलता है, के समय सावधानियाँ अपनाकर ही एड्स को खत्म किया जा सकता है। परिचर्चा उपरांत महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने शहर में जन जागरूकता रैली निकाला, जो महाविद्यालय से निकलकर मोतीझील के रास्ते सदर अस्पताल तक गई।

“ एड्स दिवस का है यह नारा एड्स मुक्त हो विश्व हमारा”

Advertisements

“भ्रांतियां मिटा दो जमाने से, एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से”

इन नारें की ध्वनियों से शहर का वातावरण गूंज उठा ।


महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. गंगा दास ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शिरकत किए। कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार सरदार ने एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों को इसी तरह कार्य करते रहने एवं समाज मे जागरूकता लाते रहने की ढेरों शुभकामनाएं दी ।

v

मौके पर डॉ.शीला कुमारी, डॉ. सैयद अबुजर अली, डॉ. रफीउल्लाह अंसारी, डॉ. अनामिका, डॉ. संजीव, प्रतीक राज, विवेक शर्मा, अनीश पटेल, फातिमा फरहीन, अतुल, हर्ष, कल्पना, राखी, अमीषा सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।

#lohiacollege #Muzaffarpur #Aidsawareness

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.