Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 December : आरडीएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से एड्स जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
” एड्स दिवस पर है ये नारा
एड्स मुक्त हो राष्ट्र हमारा “

एड्स जागरूकता रैली विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर आरडीएस कॉलेज पहुंची, उसके बाद एड्स जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।


संगोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण शाह, प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा, श्री रंजीत कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ नीलम पांडे, नवीन कुमार मौजूद रहे।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण शाह ने कहा कि एड्स एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। एचआईवी संक्रमण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को टारगेट कर कमजोर करता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से गंभीर बीमारी के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉ अरुण शाह ने बीमारी के लक्षण, एवं बचाव के तरीके पर प्रकाश डाला।


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सावधानी और बचाव ही एड्स से छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय है।
विशिष्ट अतिथि डॉ विजय कुमार जयसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के दायित्व एवं कर्तव्य पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ वीरेंद्र चौधरी ने एड्स जागरूकता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

Advertisements


मौके पर डॉ नीलम पांडे,एन एसएस समन्वयक डॉ पयोली, डॉ राजीव कुमार, विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, डॉ विजय कुमार जायसवाल, डॉ विजय कुमार, डॉ रेनू बाला, डॉ रजनी कांत पांडे, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू नारायण, डॉ इला, डॉ पवन कुमार, डॉ गणेश कुमार शर्मा, प्रोफ़ेसर सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ पयोली ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय कुमार ने किया।

#worldaidsday #rdscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.