Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 December : नगरपालिका चुनाव 2022 में होगा FRS फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और OCR टेक्नीक का प्रयोग
नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारी को लेकर बैठक किया।उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम से अवगत करा दे।

पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संचालन के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण और रेंडमाइजेशन, ईवीएम का मॉक पोल के संबंध में निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा की इस निर्वाचन में FRS फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और OCR टेक्नीक का प्रयोग किया जायेगा।इस संबंध में आई टी प्रबंधक को तकनीशियन को प्रशिक्षित करने के संबंध में निदेेश दिया।

इसके अतिरिक्त वाहन,व्यय अनुश्रवण बज्र गृह मतगणना स्थल की तैयारी की भी समीक्षा की गई। एफ एम टी, एस एस टी दल को सक्रिय करने का भी निर्देश दिया गया।सभी कोषांगो को पुनः सक्रिय होकर कार्य करने का निदेश दिया गया।बैठक में डीडीसी , अपरसमहर्ता,सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Advertisements

#muzaffarpur #news #nagarnikaichunav

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.