Bihar News
Advertisements

Patna 16 December : बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के आह्वान पर पटना के गर्दनीबाग में शुक्रवार को 6 दिवसीय धरना के पांचवें दिन विधान पार्षद नवल किशोर यादव, विधान पार्षद प्रो. निवेदिता, मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर अतिथि प्राध्यापकों के मांगों का समर्थन किया।


*सैकड़ों की संख्या में बीएन मंडल विश्वविद्यालय, तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर, पटना विश्वविद्यालय पटना के अतिथि प्राध्यापक गण धरना में शरीक हुए।
*धरना के पांचवें दिन बीत जाने के बाद भी सरकार का कोई प्रतिनिधि संज्ञान नहीं ले रहा।
*अतिथि प्राध्यापकों में बढ़ रहा आक्रोश , सदन का करेंगे घेराव।
*सैकड़ों महिला अतिथि प्राध्यापिका सदन घेराव का नेतृत्व करेंगी।


महिला अतिथि प्राध्यापकों ने नारा बुलंद किया “हमारे वोट से ही आप की सरकार बनी है
जरूरत कल थी मेरी आपको, आज हमको परी है”

Advertisements


विधान पार्षद एवं विधायकों ने संयुक्त रूप से कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की जायज मांगों का हम सभी समर्थन करते हैं। सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगों को मांग कर सेवा का नियमितीकरण करें। इनके समर्थन में विधायक एवं सांसद भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।


विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव ने कहा कि नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार अतिथि प्राध्यापकों को स्थाई करने से पीछे क्यों हट रही है? सरकार की संवेदना खत्म हो चुकी है। गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने वाले अतिथि प्राध्यापकों से भेदभाव क्यों? यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।


विधान पार्षद सुश्री निवेदिता ने कहा कि पूरे बिहार में 50% महिला अतिथि प्राध्यापिका कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का महिला सशक्तिकरण का नारा कहां गायब हो गया? सरकार उनकी मांगों को पूरी करें अन्यथा हजारों महिला प्राध्यापिकाओं के साथ अगली पंक्ति में चलकर विधानसभा का घेराव करेंगी। जब शिक्षक ही भूखा रहेगा तो ज्ञान का गंगा सुखा रहेगा। इन्हें जल्द से जल्द बकाए वेतन का भुगतान होना चाहिए एवं इनकी सेवा का नियमितीकरण होना चाहिए।


मौके पर संघ के संयोजक डॉ सतीश कुमार दास, संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के अध्यक्ष डॉ मुकेश प्रसाद निराला, भागलपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद, बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, मिथिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ बच्चा कुमार रजक, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अध्यक्ष डॉ आदित्य आनंद, डॉ सुभाष चंद्र प्रसाद,डॉ प्रभाकर, डॉ जीवानंद मिश्र, डॉ मोहिनी कुमारी, डॉ नूरजहां, डॉ श्याम किशोर यादव, डॉ दीपक कुमार, डॉ सिकंदर कुमार, डॉ सत्यम शरणम, डॉ पवन कुमार, डॉ प्रियतम कुमार, डॉ रवि शंकर, डॉ प्रशांत कुमार मनोज, डॉ लीना सिंह, डॉ कविता कुमारी, डॉ रेनू, डॉ श्वेता, डॉ रितु कुमारी, डॉ अनुज रानी,डॉ नूतन गुप्ता आदि ने सभा को संबोधित किया।


कार्यक्रम का संचालन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने किया। अध्यक्षता बी एन मंडल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सह प्रदेश संयोजक डॉ सतीश कुमार दास ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुकेश प्रसाद निराला ने किया।

#Bihar #guestprofessors #Patna #Universitynews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.