जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव-2022 का नेहरू स्टेडियम में में उद्घाटन

Advertisements

Muzaffarpur 21 December: जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव -2022 का नेहरू स्टेडियम में में उद्घाटन.
कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 का आयोजन पंडित नेहरू स्टेडियम सिंकदरपुर एवं शहीद खुदीराम बोस फुटबाॅल मैदान मुजफ्फरपुर में दिनांक 21 से 23 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव का विधिवत उद्घाटन श्री प्रणव कुमार जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के द्वारा 11.30 बजे पूर्वाह्न में सिंकदरपुर स्थित स्थानीय पंडित नेहरू स्टेडियम में किया गया।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार शिक्षा विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला स्तरीय तरंग मेघा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 दिनांक 21 से 23 दिसंबर 2022 तक पंडित नेहरू स्टेडियम सिकंदरपुर एवं शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में बालक बालिका कोटी में आयु वर्ग अंडर 12 अंडर 14 अंडर 17 में एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी आयोजित है। प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 21 दिसंबर 2022 को जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के द्वारा गुब्बारा उड़ा कर विधिवत उद्घोषणा किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में डीपीओ मुजफ्फरपुर, डॉक्टर फैजुद्दीन फैज, एवं अन्य अतिथि गण मौजूद थे।मिथिलेश कुमार जिला खेल पदाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों एवं अतिथिगणों का स्वागत संबोधन किया गया।

मिथिलेश कुमार जिला खेल पदाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों एवं अतिथिगणों का स्वागत संबोधन किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स बालक एवं बालिका, कबड्डी बालक एवं खो-खो बालक खेल का आयोजन किया गया। कबड्डी अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मैच कल खेला जाएगा। वहीं खो खो अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मैच मुशहरी एवं कुढ़नी प्रखंड के बीच हुआ जिसमें कुढ़नी प्रखंड की टीम ने मुशहरी प्रखंड की टीम को 6-3 से पराजित किया। वहीं एथलेटिक्स में अंडर 12 के बालक वर्ग के थ्रो बॉल इवेंट में प्रथम स्थान शिवम कुमार पारू प्रखंड, द्वितीय स्थान मोहम्मद मोहसिन, बंदरा प्रखंड एवं तृतीय स्थान संदीप कुमार मुशहरी प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 14 के बालक वर्ग के थ्रो बॉल इवेंट में प्रथम स्थान कुमार कुंदन मोतीपुर प्रखंड द्वितीय स्थान विपुल कुमार मुशहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान मोहम्मद गुफरान कटरा प्रखंड ने प्राप्त किया। वहीं अंडर 12 बालिका वर्ग में थ्रो बॉल इवेंट में प्रथम स्थान मोहम्मद फिरोज मुसहरी प्रखंड, द्वितीय स्थान शिवानी कुमारी, बांद्रा प्रखंड एवं तृतीय स्थान कनिका कुमारी सरैया प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर फोर्टीन बालिका वर्ग के थ्रोबॉल इवेंट में प्रथम स्थान गीता कुमारी कटरा प्रखंड द्वितीय स्थान आंचल कुमारी सरैया प्रखंड एवं तृतीय स्थान रागिनी कुमारी मीनापुर प्रखंड ने प्राप्त किया।

अंडर 14 बालक हाई जंप में प्रथम स्थान आशीष रंजन मुसहरी प्रखंड द्वितीय स्थान रोशन कुमार मुरौल प्रखंड एवं तृतीय स्थान रोहित कुमार कुढ़नी प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग के हाई जंप में प्रथम स्थान श्रेया कुमारी सरैया प्रखंड द्वितीय स्थान पूजा कुमारी कांटी प्रखंड एवं तृतीय स्थान शीतल कुमारी कटरा प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में हाई जंप में प्रथम स्थान आरूषी कुमारी पारू प्रखंड द्वितीय स्थान रिया कुमारी कांटी प्रखंड एवं तृतीय स्थान सुषमा कुमारी मोतीपुर प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दीपक कुमार मुसहरी प्रखंड द्वितीय स्थान साहिल कुमार मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान कुंदन कुमार सकरा प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर फोर्टीन बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रूपा कुमारी सकरा प्रखंड द्वितीय स्थान पल्लवी भारती बंदरा प्रखंड एवं तृतीय स्थान सुरुचि कुमारी सकरा प्रखंड ने प्राप्त किया।

अंडर 17 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मौसम कुमार मुसहरी प्रखंड द्वितीय स्थान अमृतांश पांडे मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान विश्वजीत कुमार सरैया प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंबिका कुमारी बांद्रा प्रखंड द्वितीय स्थान प्रियंका कुमारी सरैया प्रखंड एवं तृतीय स्थान सपना कुमारी मीनापुर प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 12 बालिका वर्ग के 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रूपा कुमारी गायघाट प्रखंड द्वितीय स्थान निखत प्रवीण मोतीपुर प्रखंड एवं तृतीय स्थान सोनिका कुमारी साहिबगंज प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 12 बालक वर्ग के 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तनवीर कौसर मुसहरी प्रखंड द्वितीय स्थान मोहम्मद सदरे आलम बांद्रा प्रखंड एवं तृतीय स्थान विकी कुमार औराई प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 40 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अमन कुमार सरैया प्रखंड द्वितीय स्थान शेखर कुमार मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान कुंदन कुमार सकरा प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर फोर्टीन बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पलक कुमारी गुठनी प्रखंड द्वितीय स्थान शालिनी कुमारी सरैया प्रखंड एवं तृतीय स्थान आंचल कुमारी सरैया प्रखंड ने प्राप्त किया।

अंडर 17 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मौसम कुमार मुसहरी प्रखंड द्वितीय स्थान विषय राज मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान दीपक कुमार कटरा प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान चांदनी कुमारी सरैया प्रखंड द्वितीय स्थान अंबिका कुमारी बांद्रा प्रखंड एवं तृतीय स्थान आरूषी कुमारी पारू प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 12 बालक वर्ग के 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गोलू कुमार कुढनी प्रखंड द्वितीय स्थान पिंटू कुमार मडवन प्रखंड एवं तृतीय स्थान तनवीर कौसर मुसहरी प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 12 बालिका वर्ग के 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खुशी कुमारी औराई प्रखंड द्वितीय स्थान निशु कुमारी मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान अंजली कुमारी बांद्रा प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग के शॉट पुट में प्रथम स्थान दीपक कुमार बांद्रा प्रखंड द्वितीय स्थान सौरभ कुमार सरैया प्रखंड एवं तृतीय स्थान राजन कुमार बांद्रा प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 12 बालक वर्ग के लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान अमन कुमार सरैया प्रखंड द्वितीय स्थान शुभम कुमार बांद्रा प्रखंड एवं तृतीय स्थान दीपू कुमार मुसहरी प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 12 बालिका वर्ग के लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान निखत प्रवीण मोतीपुर प्रखंड द्वितीय स्थान माधुरी कुमारी सरैया प्रखंड एवं तृतीय स्थान श्रेया कुमारी सरैया प्रखंड ने प्राप्त किया।

अंडर 14 बालक वर्ग के लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान आशीष रंजन मुसहरी प्रखंड द्वितीय स्थान शेखर कुमार मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान अमन कुमार सरैया प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग के लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान श्रेया कुमारी सरैया प्रखंड द्वितीय स्थान रुचि कुमारी मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान चांदनी कुमारी पारू प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग के लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान निर्भय कुमार सरैया प्रखंड द्वितीय स्थान आरशु कुमार पारू प्रखंड एवं तृतीय स्थान ऋषभ कुमार मुसहरी प्रखंड ने प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी सरैया प्रखंड द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी मुसहरी प्रखंड एवं तृतीय स्थान ममता कुमारी मुसहरी प्रखंड ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु करुणेश कुमार शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार शारीरिक शिक्षक अवधेश कुमार सिंह शारीरिक शिक्षक मिथिलेश कुमार शारीरिक शिक्षक लालबाबू सिंह शारीरिक शिक्षक राम कुमार राय शर्मा शारीरिक शिक्षक अमरेश कुमार शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार शारीरिक शिक्षक एवं अन्य मौजूद थे। यह जानकारी मिथिलेश कुमार जिला खेल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा दी गई।

इस प्रतियोगिता में 16 प्रखंडों से 4 खेल स्पर्धा एथलेटिक्स, फुटबाॅल, खो-खो, कबडी में अंडर 12/14/17 आयु वर्ग के लगभग 2000 बालक और बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आज खेल भवन सह व्यामशाला के कांफ्रेंस हाॅल में उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त सभी शारीरिक शिक्षकों एवं तकनीकी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में आयोजन के विशेष पहलुओं पर चर्चा की गई। 21 दिसम्बर को एथलेटिक्स, बालक वर्ग के कबड्डी और खो-खो का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम में होगा। वही 22 दिसंबर को बालिका वर्ग के खो-खो और कबडी का मैच नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी, एवं फुटबाॅल 23 दिसम्बर को फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह स्थानीय सिंकदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा।

#Nehrustadium #Muzaffarpur #tarang #taragsportsfestival

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top