Sports
Advertisements

Muzaffarpur 22 December: बी आर ए बिहार यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में आज फिजिकल कॉलेज झपन्हा को एल एस कॉलेज ने 114 रनो से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान मे फिजिकल कॉलेज ने टॉस जीत एल एस कॉलेज को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

मोहित 59, आदित्य 14

एल एस कॉलेज ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 199 रन बनाए जिसमे कुणाल ने नाबाद 57,मोहित ने 59,भारत ने 23,आदित्य ने 14 एवम राहुल किशोर ने नाबाद 11 रन बनाए।
गेंदबाजी में फिजिकल कॉलेज झपहा के तरफ से नसीम ने 3,सौरव ने 1 एवम कन्हैया ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements

जवाब में खेलने उतरी फिजिकल कॉलेज झपहा की टीम 15 ओवर में 86 रनो पर ही सिमट गए।
फिजिकल कॉलेज झपहा के तरफ से दीपक ही एकमात्र एसे बल्लेबाज थे जो 51 रन बनाकर एल एस कॉलेज के गेंदबाजों का सामना डट कर किया उनके अलावा कन्हैया ने 15 रन बनाए इन दोनो के अलावा कोई दहाई अंक में भी नही पहुंच सका।

गेंदबाजी में एल एस कॉलेज के तरफ से राहुल किशोर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट प्राप्त किया उसके अलावा निखिल ने 2,देवाशीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। 2 खिलाड़ी रन आउट हुए।

First Ball Wicket by Nikhil
Wicket on first Ball by L S College Nikhil Jha
अंपायर सन्नी वर्मा एवम सचिन कुमार

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवम सचिन कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में अंकित कुमार मौजूद थे।

मैन ऑफ द मैच एल एस कॉलेज के राहुल किशोर

आज के मैन ऑफ द मैच एल एस कॉलेज के राहुल किशोर को दिया गया।

कल का मैच: आर डी एस कॉलेज मुजफ्फरपुर बनाम एम एस कॉलेज मोतिहारी( दूसरा सेमीफाइनल)

#Cricket #intercollege #biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.