www.goltoo.in

Tennis Ball Cricket : सम्राट कारपोरेट XI ने Agri कारपोरेट XI को 37 रन से हराया

May 22, 2024 | by Goltoo

sa1

Muzaffarpur 22 May : Tennis Ball Cricket में सम्राट कारपोरेट एकादश ने Agri कारपोरेट एकादश पर 37 रन से शानदार जीत दर्ज किया.

Tennis Ball Cricket

Tennis Ball Cricket सम्राट कारपोरेट XI ने Agri कारपोरेट XI को 37 रन से हराया
Tennis Ball Cricket सम्राट कारपोरेट XI ने Agri कारपोरेट XI को 37 रन से हराया

सम्राट कारपोरेट क्रिकेट शो T-10 कारपोरेट क्रिकेट मैच जो BOX CRICKET मुजफ्फरपुर टर्फ अरेना इनडोर स्टेडियम, कनक विला, बेला मुजफ्फरपुर में टेनिस बॉल क्रिकेट में सम्राट कारपोरेट एकादश का हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन। मैच सम्राट कारपोरेट एकादश बनाम AGRI कारपोरेट एकादश के बीच खेला गया.

दिनांक 21:05:2024 मंगलवार समय रात्रि 07:30 PM को स्थान : मुजफ्फरपुर टर्फ अरेना इनडोर स्टेडियम, कनक विला, बेला मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो सम्राट कारपोरेट एकादश बनाम Agri कारपोरेट एकादश के बीच खेला गया में सम्राट कारपोरेट एकादश ने Agri कारपोरेट एकादश पर 37 रनों से शानदार जीत दर्ज़ किया ।

Tennis Ball Cricket
Tennis Ball Cricket

सम्राट कारपोरेट एकादश ने टौस जीतकर पहले बल्लेबाजी पहले करने का निर्णय लिया।

सम्राट कारपोरेट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 104 रनों का स्कोर खङा किया ।

सम्राट कारपोरेट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शशांक सौरभ ने शानदार नाबाद 59 रन, संदीप मोनू ने 11 रन, राजू सामंत ने 8 रन , समीर सम्राट ने 4 रन, उत्पल रंजन ने 4 रन , नीरज पांडे ने 6 रन एवं राजेश ने 5 रनों का योगदान दिया।

Tennis Ball Cricket
Tennis Ball Cricket

AGRI कारपोरेट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए बैजू कुमार ने 3 विकेट, शांतनु कुमार ने 2 विकेट एवं मयंक ने 1 विकेट लिया।

जबाब में खेलने उतरी Agri कारपोरेट एकादश की टीम 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 67 रन ही बना पाई।

Tennis Ball Cricket

AGRI कारपोरेट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शांतनु ने 25 रन, रोहित ने 17 रन, बैजू ने 12 रन, अखिल ने 4 रनों का योगदान दिया।

सम्राट कारपोरेट एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए संदीप मोनू 3 विकेट, समीर सम्राट ने 1 विकेट एवं नीरज पांडे ने 1 विकेट लिया ।‌

सम्राट कारपोरेट एकादश के संदीप मोनू को शानदार प्रदर्शन करने हेतु प्लेयर औफ द मैच चुना गया।

प्लेयर औफ द मैच संदीप मोनू
बेस्ट बैटर शशांक सौरभ
बेस्ट बौलर बैजू कुमार
बेस्ट फील्डर शांतनु कुमार
को दिया गया।‌

RELATED POSTS

View all

view all