Headlines

बिहार बालिका खो-खो टीम की कोच बनी सीमा कुमारी

Advertisements
Senior National player Seema Kumari of Muzaffarpur district has been made the coach of the Bihar girls team participating in the 41st Junior National (Boys and Girls) Kho-Kho Championship to be held in Hooghly district, West Bengal from December 26 to December 30.

Muzaffarpur 28 December : हुगली जिला, पश्चिम बंगाल में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित हो रही 41वीं जूनियर राष्ट्रीय (बालक एवं बालिका) खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार बालिका टीम की कोच मुजफ्फरपुर जिले की सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा कुमारी को बनाया गया है।

Senior national player Seema Kumari of Muzaffarpur district has been made the coach of the Bihar girls team participating in the 41st Junior National (Boys and Girls) Kho-Kho Championship to be held in Hooghly district, West Bengal from December 26 to December 30.
SKJ Law College

खो-खो असोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी सीमा कुमारी इससे पहले भी सीनियर नेशनल में भी बिहार टीम के कोच के रूप में कार्य कर चुकी है। महासचिव ने उनके कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SKJ Law College

इस मौके पर मुजफ्फरपुर हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष फ़िरोजुद्दीन फ़ैज़, आर. डी. एस. कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री रविशंकर कुमार, , मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री अखिलेश कुमार मणि, मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव श्री करूणेश कुमार, मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव श्री दिलमोहन झा, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी रणप्रताप जयसवाल ने बधाई दी।

#khokho #biharkhokho #Bihar