www.goltoo.in

पुरस्कार से बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है :-प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा,आरडीएस कॉलेज

January 4, 2023 | by Goltoo

rdscollege

Muzaffarpur 4 January : पुरस्कार से बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है :-प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा
हर शैक्षणिक संस्था को बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित करना चाहिए। यह बातें बुधवार को प्राचार्य कक्ष में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य ने कही।

पुरस्कार से बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है :-प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


उन्होंने कहा कि प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलना ही चाहिए। पुरस्कार इसी का एक हिस्सा होता है। सुल्तान और सतीश के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने से कॉलेज की गरीमा बढी है।
*आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई के छात्र सुल्तान अली एवं सतीश कुमार को भुवनेश्वर में आयोजित 36वां ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन 2022 में पुरस्कृत किया गया। सुल्तान अली को फोटोग्राफी में और सतीश कुमार को फोक आर्केस्ट्रा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।


*कॉलेज की तरफ से उन्हें बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज, डॉ मनीष कुमार शर्मा, श्री पंकज भूषण आदि मौजूद थे।
*छात्र-छात्राओं में रत्ना, निधि, गुंजा, राहुल, जगमोहन, मीनाक्षी मौजूद थे।

#Muzaffarpur #rdscollege #news

RELATED POSTS

View all

view all