Bihar News
Advertisements

कड़ाके की ठंड की चेतावनी, 4 से 7 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड। दिन व रात तापमान में गिरावट होगी. रात का न्यूनतम तापमान 5°C से 7°C तक गिरने की संभावना.

Patna 4 January : बिहार में सिहरन और कंपकपी ने बढ़ाई शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग का अलर्ट. पूरे बिहार में से चलने वाली पछुआ हवा के कारण कंपकपी और ठिठुरन से बिहार की जनता परेशान रही .तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई. ठंड और कोहरे के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट देर से आई.

J P Setu Patna

पटना आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी देरी से आ रही है. कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जिसमें प्रमुख हैं तेजस राजधानी 14 घंटे लेट, सुपरफास्ट अर्चना 12 घंटे, हिमगिरि 9 घंटे, विक्रमशिला, कशी पटना जनशताब्दी, कुंभ एक्सप्रेस और मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रही. अगले चार-पांच दिनों तक ठंड और कोहरे से छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं .


मौसम विभाग ने अलर्टजारी किया है अलर्ट- ठंड से अभी नही मिलेगी राहत. कड़ाके की ठंड की चेतावनी, 4 से 7 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड। दिन व रात तापमान में गिरावट होगी . रात का न्यूनतम तापमान 5°C से 7°C तक गिरने की संभावना. सुबह में घना कुहासा छाया रहेगा। पछिया हवा के कारन ठिठुरन बढ़ाएगी और सर्दी. सावधान रहें, सुरक्षित रहें,बच्चों और बूढ़ों का रखे ख्याल, खानपान पर भी रखें ध्यान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट. हाईवे पर गाड़ियों को चलने में रखें सावधानी अति आवश्यक कार्य के लिए ही निकलें.

Advertisements

#weather #Muzaffarpur #Bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.