Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 8 और 9 जनवरी को

Advertisements

Muzaffarpur 3 January : मुजफ्फरपुर जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आगाज।8 और 9 जनवरी को सूबे के सभी जिले के विजेता कलाकार अपने हुनर का करेंगे प्रदर्शन । जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सफल आयोजन के लिए बैठक की।बीते दिनों सभी जिलों में जिला स्तरीय युवा प्रतियोगिता कराया गया जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे।

कुल छः विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।लोक गायन/गीत,गायन वादन ,नाटक,वक्तृता, और चाक्षुस कला में प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।7 जनवरी को प्रभारी मंत्री युवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन।

कुशलता पूर्वक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता के सफल संचालन के कई समितियों का गठन किया गया।निबंधन सह आवासन समिति,भोजन समिति, आयोजन समिति एवम अन्य समितियों का गठन कर उन्हे आवश्यक निर्देश दिए गए।

#Muzaffarpur #News #youthfestival

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.