Sports
Advertisements

Muzaffarpur 8 January : जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बटोरे मेडल और पदक I

अरुणादित्य ट्रस्ट एवं पेफी मुजफ्फरपुर-बिहार चैप्टर के सहयोग से पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर एवं जिला पी. डब्ल्यू. डी. संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक: 08-01-2023 को लंगट सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य लंगट सिंह महाविद्यालय डॉ. ओ. पी. राय ने किया, उन्होंने कहा कि आप सब सही मायने में एक अव्वल दर्जे के खिलाड़ी हो जो इस प्रतिकूल मौसम में भी अपना योगदान खेल के क्षेत्र में दे रहे हैं I आपके इस पुरूषार्थ से समान्य लोगों को अवश्य ही सीखने को मिलेगा I


प्रतियोगिता में 16 प्रखंड के पैरा एथलीट ने हिस्सा लिया I प्रतियोगिता में महिला-पुरुष वर्ग के परिणाम:
टी/एफ13(दृष्टि बाधित)-
प्रथम- अमिता कुमारी,
टी/एफ 42- महिला
50 मीटर दौर
प्रथम- गुड़ी कुमारी
द्वितीय- खुशबु कुमारी

Advertisements

शॉट पुट
प्रथम- गुड़ी कुमारी
द्वितीय- खुशबु कुमारी

डिस्कस थ्रो
प्रथम- गुड़ी कुमारी
द्वितीय- खुशबु कुमारी

टी/एफ 53
शॉट पुट
प्रथम- फुलजहाँ खातून
द्वितीय- विभा कुमारी

डिस्कस थ्रो
प्रथम- फुलजहाँ खातून
द्वितीय- विभा कुमारी

टी/एफ 46
100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौर
प्रथम- कुमारी रश्मि

पुरुष वर्ग:

टी/एफ 20
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौर
प्रथम- प्रिंस राज

टी/एफ 31
शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो
प्रथम- अरुण कुमार

टी/एफ 37
शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो
प्रथम- माधव कृष्ण मित्तल

टी/एफ 40
शॉट पुट
प्रथम- सुमित राज
द्वितीय- अभ्युदय शरण
तृतीय- धर्मेंद्र कुमार

डिस्कस थ्रो
प्रथम- अभ्युदय शरण
द्वितीय- धर्मेंद्र कुमार
तृतीय- सुमित राज

100 मीटर दौड
प्रथम- अभ्युदय शरण
द्वितीय- सुमित राज
तृतीय- धर्मेंद्र कुमार

टी/एफ 42
शॉट पुट
प्रथम- राम बालक पासवान
द्वितीय- मो. जुनैद
तृतीय- सकिनदर

लॉन्ग जम्प
प्रथम- मो. जुनैद
द्वितीय- सकिनदर
तृतीय- राम बालक पासवान

टी/एफ 53
शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो
प्रथम- बिस्वास राज
द्वितीय- संजीव कुमार

टी/एफ 64
शॉट पुट एवं लांग जम्प
प्रथम- राम जीवन साह
द्वितीय- सोनू कुमार

डिस्कस थ्रो
प्रथम- सोनू कुमार
द्वितीय- राम जीवन साह ने प्राप्त किया I

पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि कमल किशोर शर्मा ने पदक विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र भेट किया I संघ के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 21-23 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे I निर्णायक की भूमिका में कंचन कर्ण , धीरज कुमार , उज्जवल कुमार, अंशु कुमारी, ऋतु कुमारी, सोनी कुमारी एवं गोपी मेहता मौजूद रहे I

मंच संचालन पी. डब्ल्यू. डी. संघ के राज्य समन्वयक लालू तुरहा ने की I
मौके पर विशिष्ट अतिथि पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंधक संजीव कुमार ने इस मौके पर पहुंचे कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

#paragames #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.