Muzaffarpur News
Advertisements

जनता ने 5 साल के लिए आपको चुना है पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करें ताकि आगे भी जनता आपका चयन करें – जिलाधिकारी प्रणव कुमार

Muzaffarpur 13 January: मुजफ्फरपुर नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद परिणाम निकलने के 15 दिनों बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सभी चुने गए प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ उसके बाद डिप्टी मेयर मोनालिसा और निर्मला साहू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि जनता ने 5 साल के लिए आपको चुना है पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करें ताकि आगे भी जनता आपका चयन करें ।

Mayor Nirmala Sahu
Deputy Mayor Dr. Monalisa


मुजफ्फरपुर नगर निगम निगम के इतिहास में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर पद पर महिलाएं विराजमान हुई हैं।
आपको बता दें 30 दिसंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा हुई थी जिसमें मेयर पद के लिए निर्मला साहू बड़े अंतराल से विजई हुई और डॉक्टर मोनालिसा उनसे भी बड़े अंतर से जीत कर निर्वाचित हुई।

#Muzaffarpur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.