Muzaffarpur News
Advertisements

डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के अंगीभूतिकरण के समय जब भूमि की कमी हो रही थी तो नंदू बाबू ने रातों-रात भूमि दान कर महाविद्यालय के सरकारीकरण में सराहनीय योगदान दिए ।

Muzaffarpur 13 January : आज डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर के महान समाजसेवी एवं महाविद्यालय के भूमि-दानकर्ता आदरणीय स्वर्गीय नंद किशोर प्रसाद साह उर्फ नंदू बाबू के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ शिक्षक प्रो. हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नंदू बाबू के असामयिक पंचतत्व में विलीन हो जाने पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।

प्रो. एच. पी. यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नंदू बाबू एक महान समाजसेवी थे। वे और उनके पिता वैद्यनाथ प्रसाद साह महाविद्यालय के स्थापना काल से ही पिता-पुत्र दोनों महाविद्यालय से जुड़े रहे। यहां तक कि डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के अंगीभूतिकरण के समय जब भूमि की कमी हो रही थी तो नंदू बाबू ने रातों-रात भूमि दान कर महाविद्यालय के सरकारीकरण में सराहनीय योगदान दिए । वे बहुत ही मिलनसार प्रवृति के व्यक्तित्व थे, जो वर्तमान तक महाविद्यालय के सभी पुराने एवं नये शिक्षकों से जुड़े रहें एवं महाविद्यालय के प्रगति के बारे में पूछते रहते थे । साथ समय समय पर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी देते रहते थे। उनका निधन महाविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। महाविद्याय के प्रति उनका सहयोग और समर्पण अविस्मरणीय है।

मौके पर उपस्थित प्रो. डॉ कुमारी रेखा, प्रो.मुकेश कुमार सरदार, प्रो.अब्दुल अजीज टीके, प्रो. जयनाथ सहनी,प्रो.रंजीत कुमार, प्रो. सैयद अबुजर अली, डॉ. आनंद कौशल, रामशंकर सिंह, मो. फैजान, संतोष कुमार, कौशल आनंद, महेश कुमार, गोविंद कुमार आदि ने भी उन्हें यादकर श्रद्धांजलि दिए.

Advertisements

#nandubabu #Lohiacollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.