Muzaffarpur News
Advertisements
Chitransh Masters and Challengers District Level Chess Competition in Muzaffarpur

Muzaffarpur 15 September : चित्रांश मास्टर्स एवं चैलेंजर्स जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 24-25 सितंबर को चित्रगुप्त एसोसिएशन में आयोजित होगी।

चित्रांश मास्टर्स एवं चैलेंजर्स जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की तैयारी हेतू चित्रांश खेल प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सेवानिवृत डीएसपी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव श्री अभिषेक सोनू ने बताया कि बैठक में बिहार राज्य शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिन्हा, सचिव श्री उत्पल रंजन एवं उपस्थित पदाधिकारियों के सहमति से 24 सितंबर एवं 25 सितंबर को छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन में शतरंज प्रतियोगिता के साथ प्रकोष्ठ की खेल गतिविधि को शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Chitransh Masters and Challengers District Level Chess Competition – चित्रांश खेल प्रकोष्ठ की बैठक

तदोपरांत अन्य खेल गतिविधियां जारी रहेंगी।
उक्त अवसर पर प्रकोष्ठ के राकेश कुमार, श्यामल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, सुमन श्रीवास्तव, अलका वर्मा, मनोज दाची, अमिताभ रंजन सिन्हा, आकाश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisements

शतरंज प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया हैं।
•मास्टर्स वर्ग में चित्रांश परिवार के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी तथा जिला विजेताओं को शामिल किया जायेगा एवं
चैलेंजर्स वर्ग में चित्रांश परिवार के उदीयमान खिलाड़ी शामिल होंगे।

#chess #chessinmuzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.