National News
Advertisements

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के समीप झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पर रेलवे की बिजली लाइन टूट कर गिरने से ट्रेन अचानक से तारों में उलझ कर रुक रुक गई

Kanpur 15 September : झांसी इंटरसिटी बर्निंग ट्रेन होते-होते बची. कानपुर सेंट्रल स्टेशन के समीप झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पर रेलवे की बिजली लाइन टूट कर गिरने से ट्रेन अचानक से तारों में उलझ कर रुक रुक गई और यात्रियों ने उसके बाद ट्रेन से कूद कर अपनी जान बचाई.

Overhead power structure collapsed on Agra-Lucknow intercity express near Kanpur Central railway station -Twitter image

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लखनऊ जा रही है झाँसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ओवरहेड बिजली की लाइन में फस गई, झटके के साथ ट्रेन रुकने के कारण यात्री घबराकर ट्रेन से कूदने लगे. तुरंत इसकी सूचना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को दी गई बिजली सप्लाई को बंद किया गया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली थी.

इसके बाद राहत और बचाव कार्य की शुरुआत हुई. लगभग 1 घंटे तक परिचालन बंद रहा. बिजली के पिंटू टूटने की जांच के आदेश भी रेलवे विभाग ने दी है. दिन के 11:00 बजे यह घटना हुई है. बाल बाल बची झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और बच गई बर्निंग ट्रेन होने से.

Advertisements

#kanpurstation #jhansiintercity #trainaccident

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.