Bihar News
Advertisements

भागलपुर के नाथनगर के मोहम्मद अफजल की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Bhagalpur 15 September : भागलपुर जिले में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मोहम्मद अफजल सिल्क के व्यापारी को गोली मार दी गई है देर रात भागलपुर में. भागलपुर के नाथनगर के मोहम्मद अफजल की देर रात
गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद रफी ने बताया कि इस रात सभी दर्जी की दुकान के बाहर बैठकर बातें कर रहे थे.

भागलपुर में घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस Twitter image

इसी बीच मोहम्मद अफजल बाहर निकले और 6-7 पटाखों जैसी आवाज आई और पता चला कि उन्हें गोली मार दी गई है. परिवार वालों ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी थी और व्यापार संबंधी कोई कारण हो सकता है हत्या की.

भागलपुर एसपी बाबूराम ने घटना के बारे में बताया कि 4 गोलियां लगने की आशंका है और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई और घटनास्थल पर खाली खोखे भी बरामद हुए हैं. जांच की जा रही है और जल्द ही इसका उद्भेदन कर दिया जाएगा.

Advertisements

बेगूसराय फायरिंग के अपराधी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर हैं.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.