www.goltoo.in

Hockey World Cup 2023 : India Emerging Victorious In The Inaugural Match Against Spain

January 13, 2023 | by Goltoo

h3-1

Rourkela 13 January : हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने स्पेन को 2-0 से पराजित कर वर्ल्ड कप में विजयी अभियान की शुरुआत की. अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने भारत की तरफ से गोल करने में सफल रहे.भारत को 5 पेनल्टी कार्नर मिले वही कप्तान हरमनप्रीत पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल करने के असफल रहे. भारत के गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने शानदार बचाव कर कई पेनल्टी कार्नर का बचाव भी किया.

India Emerging Victorious In The Inaugural Match Against Spain Twitter image
Twitter image
Twitter image


भारत शुरू से ही स्पेन पर अपना दबदबा बनाये रखा. खेल के 12वें मिनट में अमित ने पहला और 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल किया. इस जीत से भारतीय टीम को पूल D में सर्वोच्च स्थान बनाने में मदद मिलेगी. भारत ने चार पेनल्टी कार्नर गवाएं अन्यथा कुछ और गोल हो सकते थे. स्पेन को तीन पेनल्टी कार्नर मिले जो बेकार गए.


आज का मैच विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम में, बनने के बाद का पहला मैच खेला गया. राउरकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टडियम है, 21 हजार की क्षमता के साथ. जहाँ आज पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेला गया.
48 वर्षों का इंतजार शायद इस वर्ल्ड कप में खत्म हो.

#hockey #hockeyworldcup #hockeyworldcup2023

RELATED POSTS

View all

view all